{"_id":"59a4630a4f1c1b92018b45de","slug":"91503945482-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रकरण का शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रकरण का शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं पर असर
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
डेरा प्रकरण के चलते शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं पर इसका असर साफ दिख रहा है। ब्लाक लेवल की प्रतियोगिताएं पूरी करवाने के बाद जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं इस प्रकरण के चलते पैदा हुए हालातों के कारण 28 अगस्त को शुरू नहीं हो पाई। इसी को लेकर शिक्षा विभाग की मीटिंग हुई, जिसमें यह तय किया गया है कि अब यह खेल प्रतियोगिताएं 30 अगस्त से शुरू होंगी।
उल्लेखनीय है कि पहले भारी बारिश के चलते शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथि को आगे बढ़ाना पड़ा था। ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं समाप्त होने के बाद जिला स्तरीय खेल मुकाबले शुरू किए जाने थे। लेकिन इसी दौरान डेरा मुखी मामले में 25 अगस्त से कुछ दिन पहले और दोषी करार देने व सजा सुनाए जाने तक परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई। ऐसे में जहां जिला भर के स्कूल बंद रहे, वहीं इन खेल प्रतियोगिताओं पर भी असर पड़ गया। इन खेलों की आयोजन कमेटी की मीटिंग सोमवार को हुई। इसमें तय किया गया है कि 30 अगस्त को सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़कों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू करवाई जाएंगी। यह भी तय किया जाएगा कि लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं साथ ही करवाई जाएं या फिर राज्य स्तरीय कैलेंडर के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर खेल प्रतियोगिताओं विभिन्न गेम्स के मुकाबले कराए जाएं। इस बारे में सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) राजिंदर सिंह जिंदू ने बताया कि तीस अगस्त से लड़कों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होंगी। इसके साथ ही लड़कियों की गेलम्स का आयोजन भी होगा।