फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सुखमनी साहिब के पाठ करके किया नए सत्र का आंरभ

सुखमनी साहिब के पाठ करके किया नए सत्र का आंरभ

Wed, 26 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुखमनी साहिब के पाठ करके किया नए सत्र का आंरभ
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरू हर किशन साहिब खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास दिवस मनाया गया। इस मौके पर कालेज में गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से गुरू ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप लाकर सुखमनि साहिब का पाठ किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा आठवीं पातशाही पंजोखरा साहिब के मैनेजर नरिंद्र सिंह और पंजोखरा साहिब गांव के सरपंच अमरजीत सिंह ने शिरकत की। पाठ में कालेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए गुरबाणी का श्रवण किया। प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने नए विद्यार्थियों को कॉलेज के इतिहास से अवगत कराया। इस के बाद मैनेजर नरिंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार सांझे करते हुए कॉलेज के सकारात्मक माहौल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए फायदेमंद बताया। इस मौके पर प्रोफेसर जुझार सिंह रामकुमार सैनी, डॉ. नीना रानी व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed