{"_id":"67572d8c906680551c071ddd","slug":"90-buses-went-to-pms-rally-many-routes-affected-ambala-news-c-36-1-sknl1003-134141-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीएम की रैली में गईं 90 बसें, कई रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीएम की रैली में गईं 90 बसें, कई रूट प्रभावित
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबाला। पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अंबाला डिपो की 90 बसें लोगों को ले जाने के लिए लगाई थीं। इसके चलते हिमाचल, पंजाब और दिल्ली के कई रूट बंद और प्रभावित रहे। वहीं कई रूटों पर कुछ ही बसें चलाई गईं। इस दौरान अंबाला छावनी बस अड्डा पर यात्री बसों के लिए घंटों इंतजार करते रहे। कई यात्री निजी बसों में जाते नजर आए। वहीं कई बसों में यात्री ठूंस-ठूंसकर भरे थे तो कुछ बसों में यात्री दरवाजे पर लटक कर अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए।
ऐ रूट रहे बंद
हिमाचल में धर्मशाला, शिमला, कुल्लू, मनाली, पंजाब में लुधियाना, पटियाला तो अंबाला में शाहपुर, नन्हेडा, कलरहेड़ी, बोह बब्याल रूट की सभी बसें बंद रही। इस रूट पर रोडवेज की कोई बस नहीं गई। वहीं हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, कालका, यमुनानगर, लखनऊ, व्यास, नन्योला, निहारसी और अन्य रूट पर रोजाना की तरह बहुत ही कम बसों को चलाया गया।
फोटो: 34
नागरिक अस्पताल जाना था नहीं आई बस
छावनी के सेक्टर 34 निवासी छोटे लाल ने बताया कि उसने छावनी के नागरिक अस्पताल में जाना था इसके लिए वह नन्हेड़ा चौक पर बस के लिए आया। लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद पता चला कि आज सुबह से कोई बस नहीं आई है।
विज्ञापन
फोटो: 35
बस नहीं आई तो ऑटो से गया शहर
छावनी निवासी नत्थू राम ने बताया कि उसे अंबाला सिटी जाना है, इसके लिए वह दस बजे नन्हेड़ा चौक पर पहुंच गया और बस की इंतजार करने लगा लेकिन बस नहीं आई। इसके बाद उसने ऑटो किया और अतिरिक्त किराया देकर शहर पहुंचा।
फोटो: 36
एक घंटा से नही आई खन्ना की बस
सहारनपुर निवासी अंकित ने बताया कि उसे पंजाब के खन्ना जाना है, इसके लिए वह अपने घर से अंबाला छावनी बस अड्डा पहुंचा, यहां पर उसे एक घंटे से भी ज्यादा हो गया है लेकिन बस नहीं आई।
फोटो: 37
लुधियाना की नहीं आ रही बस
पांवटा साहब निवासी विनोद ने बताया कि उसे लुधियाना जाना है, यहां छावनी बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ है। जानकारी जुटाई तो पता चला कि बस समय पर नहीं आ रही है। डेढ़ घंटे से वह बस की इंतजार कर रहा है।
फोटो: 38
दिल्ली निवासी सुनील ने बताया कि उसे कुल्लू मनाली जाना है लेकिन यहां पर कुल्लू की कोई भी बस नहीं आ रही है डेढ़ घंटा से वह बस की इंतजार कर रहा है।
वर्जन
पीएम रैली में अंबाला से 90 रोडवेज की बसें भेजी गई थी। इस कारण पंजाब और हिमाचल के रूट पर बसों का संचालन नहीं हो सका। इसके अलावा कई रूट प्रभावित रहे।
सुरेंद्र, ड्यूटी इंचार्ज, अंबाला डिपो।