फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   9 lakh 90 thousand rupees withdrawn from the account

Ambala News: खाते से निकाले 9 लाख 90 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
9 lakh 90 thousand rupees withdrawn from the account
अंबाला। सौंटी गांव निवासी रोशन लाल के चेक का क्लोन तैयार कर एक व्यक्ति ने खाते से 9 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने सौंटी गांव निवासी रोशन लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रोशन लाल ने बताया कि वह गांव में ही टेलर मास्टर है। उसके खाते में करीब 16 लाख 3 हजार 850 रुपये की राशि थी। यह राशि बेटे को विदेश भेजने के लिए खाते में रखी हुई थी। 25 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक चेक का क्लोन तैयार करके खाते से 9 लाख 90 हजार रुपये की राशि निकाल ली। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन उसके मोबाइल फोन की सिम सेवाएं अपने आप बंद हो गई थी। न तो फोन से कॉल हो रही थी और न आ रही थी व मैसेज भी नहीं आ रहा था। 26 मार्च को नया सिम निकलवाया तो उसके राशि निकलने का पता चला। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यह चेक किसी को नहीं दिया था। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed