{"_id":"616dcbf72f9fb06cd8584307","slug":"88-seats-admission-in-polytechnic-counseling-process-ambala-news-knl86916339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक में काउंसलिंग प्रक्रिया में 88 सीटों पर हुआ दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक में काउंसलिंग प्रक्रिया में 88 सीटों पर हुआ दाखिला
विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित पोलिटेक्निक शिक्षण संस्थान।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन एडमिशन के तहत सोमवार को दोनों राजकीय पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग की 131 सीटों पर काउंसलिंग प्रक्रिया हुई। काउंसलिंग प्रक्रिया में 88 सीटों पर ही दाखिला हो पाया। इसमें राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला शहर में 87 सीटों और कल्पना चावला राजकीय पॉलिटेक्निक में केवल एक ही सीट पर दाखिला हुआ।
राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला शहर में 105 सीट पर दाखिला प्रक्रिया चल रही थी। वहीं कल्पना चावला राजकीय पॉलिटेक्निक में 26 सीट पर दाखिला होना था। पालिटेक्निक के दाखिला प्रमुख ने बताया कि बारिश के कारण दाखिला प्रक्रिया धीमी रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगली काउंसलिंग प्रक्रिया में सभी सीटें भर जाएंगी।
सोमवार को हुई दाखिला प्रक्रिया में जो सीट रह जाएंगी, उन सीटों पर 21 अक्तूबर से प्रतिदिन दाखिला प्रक्रिया होगी। जहां प्रतिदिन आवेदन मांगे जाएंगे और वरियता के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला शहर में इस समय प्लास्टिक ट्रैड में सीटें खाली हैं, जबकि कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कॉम्युनिकेशन और लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन में सीट खाली हैं, जिन पर दाखिला प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
सोमवार को हुई दाखिला प्रक्रिया में 88 सीटें भर गई हैं। जो सीट खाली रह गई हैं, उनके लिए 21 अक्तूबर से प्रतिदिन दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
- राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी।

राजीव सपरा।- फोटो : Ambala