फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   87.68 percent voting in railway union elections

Ambala News: रेलवे यूनियनों के चुनाव में 87.68 फीसद मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
87.68 percent voting in railway union elections
अंबाला। रेलवे में यूनियनों की मान्यता के तीन दिवसीय चुनाव शुक्रवार शाम छह बजे संपन्न हो गई। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अंबाला मंडल में 87.68 फीसद मतदान हुआ। अंबाला मंडल में कार्यरत 13 हजार 920 कर्मचारियों में से 12 हजार 60 ने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मतदान में जोश और उत्साह से हिस्सा लिया। अंतिम दिन अंबाला मंडल में कार्यरत रनिंग स्टाफ के 276 कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

अब चुनावों की मतगणना पांच दिन बाद यानी 12 दिसंबर को होगी। इसमें दो प्रमुख यूनियनों की दांव साख पर है और एक यूनियन ने भी इस बार मान्यता के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। एनआरएमयू और यूआरएमयू में कांटे की टक्कर हो सकती है, वहीं यूआरकेयू भी अपनी जीत का दम भर रही है। अब मतदाता पेटियों को आरपीएफ की निगरानी में निर्धारित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है जोकि कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगी।
विज्ञापन

22 बूथों पर मतदान
अंबाला रेल मंडल के अधीन मतदान के लिए 22 बूथों का निर्धारण किया गया था ताकि रेल कर्मचारी बिना किसी परेशानी के अपने-अपने बूथों पर मतदान में हिस्सा ले सकें। अंबाला कैंट में बनाए गए चार बूथों को आरपीएफ ने संवेदनशील श्रेणी में रखा था। इसमें बूथ नंबर 18 में 815 ने मतदान किया। इसी प्रकार बूथ नंबर 19 में 760 वोट, 20 में एक हजार, 21 में 695 वोट पड़ी। इसी प्रकार अबोहर के बूथ नंबर एक पर 261, बरनाला बूथ नंबर दो पर 259, बठिंडा बूथ नंबर तीन पर 617 व चार पर 765, चंडीगढ़ में बूथ नंबर पांच पर 936, धूरी बूथ नंबर छह पर 578, खान आलमपुरा यार्ड बूथ नंबर सात पर 778, कालका बूथ नंबर आठ पर 687, नंगलडैम बूथ नंबर 9 पर 312, पटियाला बूथ नंबर 10 पर 357, रुपनगर बूथ नंबर 11 पर 167, राजपुरा बूथ नंबर 12 पर 287, सरहिंद बूथ नंबर 13 पर 549, बूथ नंबर 14 पर 184, 15 पर 831, 16 पर 667, 17 पर 289 और यमुनानगर-जगाधरी के बूथ नंबर 22 पर 266 कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed