फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अब वैष्णों देवी कटरा तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल

अब वैष्णों देवी कटरा तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल

Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अब वैष्णों देवी कटरा तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल
अब वैष्णो देवी-कटरा तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है जबकि एक अन्य ट्रेन का विस्तार किया है जोकि वैष्णो देवी-कटरा तक जाएगी। देवी दर्शनों को जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के चलने से काफी लाभ होगा। ट्रेन नंबर 06521-06522 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चार अप्रैल से माता वैष्णो देवी कटरा तक चलेगी।
ट्रेन नंबर 06521 यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चार अप्रैल से 20 जून तक यशवंतपुर से प्रत्येक वीरवार को सुबह 6.30 बजे प्रस्थान करके अपने यात्रा विस्तार पर माता वैष्णो देवी कटरा तक जाएगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 06522 माता वैष्णो देवी कटरा से यशवंतपुर तक आठ अप्रैल से 24 जून तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार को प्रात: 5.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर तीन बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टियर, तीन वातानुकूलित 3 टियर, छह शयनयान, दो जनरल और दो दिव्यांग अनुकूल द्वितीय श्रेणी डिब्बे होंगे। ट्रेन बीच मार्ग में नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04917-04918 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04917 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 29 मार्च को रात्रि 8.50 बजे सहारनपुर से प्रस्थान कर अगले दिन तड़के तीन बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04918 ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल शाम 4.30 बजे ब्यास से प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 11.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 18 जनरल द्वितीय श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी और ब्रेकवेन डिब्बे होंगे। ट्रेन बीच मार्ग में जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप और अंबाला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed