फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ढाई करोड़ की लागत से भव्य बनेगा कैंट में प्रवेशद्वार

ढाई करोड़ की लागत से भव्य बनेगा कैंट में प्रवेशद्वार

Sat, 09 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ की लागत से भव्य बनेगा कैंट में प्रवेशद्वार
ढाई करोड़ से बनेगा कैंट का प्रवेशद्वार, दिखेगी साइंस सिटी की झलक
विज्ञापन

--------------
फोटो नंबर : 1 व 2
-स्टाफ रोड पर डीलक्स ढाबे के समक्ष बनाया जाएगा द्वार
आगामी दस दिनों में शुरू हो जाएगा प्रवेश द्वार का निर्माण
रमिंद्र सिंह
अंबाला कैंट। स्टाफ रोड से अब कैंट में प्रवेश करने पर अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। ढाई करोड़ रुपये की लागत से पहली बार नगर निगम कैंट में प्रवेशद्वार स्थापित करने जा रहा है, जो काफी आकर्षक होगा। प्रवेशद्वार में अंबाला के साइंस सिटी की झलक भी देखने को मिलेगी। निगम अधिकारियों की मानें तो टेंडर एवं वर्क परमिट अलॉट किया जा चुका है। आगामी दस दिनों में निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
नगर निगम की ओर से स्टाफ रोड पर डीलक्स ढाबे के समक्ष स्थान को चयन किया गया है जहां पर प्रवेशद्वार का निर्माण होगा। योजना के अनुसार यहां पर प्रवेशद्वार बनाया जाएगा। यह आधुनिक तकनीक से बनेगा, जिस पर सुंदर एवं जगमग रोशनी भी की जाएगी। रात्रि के समय इसकी अलग ही भव्यता होगी। कैंट के प्रमुख साइंस उद्योग की झलक प्रदर्शित करने के लिए इस पर साइंस सिटी से जुड़े कुछ स्लोगन एवं डिजाइन भी दिए जाएंगे। जीटी रोड से स्टाफ रोड पर प्रवेश करते ही यह सुंदर द्वार बाहर से आने वाले लोगों को खूब आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

27 फुट होगा ऊंचा प्रवेशद्वार
कामर्शियल वाहनों को यहां से निकलने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए इस प्रवेशद्वार को 27 फुट ऊंचा बनाया जाएगा। द्वार के साथ यहां फव्वारा भी लगाया जाएगा। फव्वारे से रंग-बिरंगी रोशनी निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीलिवर आकार का होगा ढांचा
प्रवेशद्वार का ढांचा कैंटीलिवर आकार होगा। यह परंपरागत ढांचे से अलग होता है और लटका हुआ ढांचा भी कहा जा सकता है। ढांचे को मजबूती देने के लिए ऊपरी सतह पर मजबूत जोड़ होंगे, जबकि निचले तरफ इसका ढांचा लटका हुआ दिखाई देगा। अंबाला में इस तरह का ढांचा रेलवे के काली प्लाटून ब्रिज के निर्माण पर इस्तेमाल किया गया है जिसमें ढांचे को मजबूती ऊपर स्तह पर दी गई है।

कोट ::::
ढाई करोड़ की लागत से प्रवेशद्वार बनाया जा रहा है। अंबाला के नागरिकों व बाहर से आने वाले लोगों को इस प्रवेशद्वार पर भव्य नजारा देखने को मिलेगा। इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री, हरियाणा
--------
प्रवेशद्वार स्टाफ रोड पर एक ढाबे के समक्ष बनेगा। टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं और जल्द कार्य आरंभ होगा। कैंटीलिवर आकार का इसका ढांचा होगा। यहां पर फव्वारा व लाइट्स का भी प्रावधान है।
हरीश कुमार, एमई, नगर निगम, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed