{"_id":"5be9d279bdec2269945cab08","slug":"81542050425-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर नागरिक अस्पताल में दो घंटे बिजली रही गुल, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर नागरिक अस्पताल में दो घंटे बिजली रही गुल, मरीज परेशान
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहर नागरिक अस्पताल में दो घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान
फोटो -------28 से 30
अल्ट्रासाउंड, ईसीजी व एक्सरे के लिए मरीजों को खाने पड़े धक्के, ओपीडी में भी मरीजों की लाइनें लगीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जहां स्वास्थ्य मंत्री जिले के नागरिक अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे ठोकते नहीं थकते, वहीं शहर नागरिक अस्पताल में सोमवार को स्थिति इसके विपरीत दिखी। शहर नागरिक अस्पताल में सोमवार को सुबह बिजली गुल होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड, ईसीजी व एक्सरे के लिए धक्के खाने पड़े। वहीं कुछ मरीज मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करते हुए दिखे।
बता दें कि सोमवार को शहर नागरिक अस्पताल में सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली गुल रही। मरीज निशा, जरनैलो, रवि, सुनील, दीपक व अन्य ने बताया कि वह इलाज के लिए शहर नागरिक अस्पताल में आए हैं, लेकिन यहां लाइट न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इस दौरान जहां एक्सरे रूम में लाइट आने पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोग देखे गए, वहीं दूसरी ओर ओपीडी में भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। जब इस बारे आलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मशीनें बड़ी हैं और यह अधिक लोड लेती हैं, इसलिए इन्हें जनरेटर पर नहीं चलाया गया। सवाल यह उठता है कि अगर स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों को बिजली के लोड की चिंता सता रही है तो मंत्री बेहतर सुविधाएं देने की बात क्यों करते हैं।
वर्जन
यह कुछ देर का पावर कट था। अल्ट्रासाउंड, ईसीजी व एक्सरे मशीनों को जनरेटर पर इसलिए नहीं चलाया, क्योंकि यह मशीनें बड़ी हैं और लोड अधिक लेती हैं।
-संत लाल वर्मा, सीएमओ, अंबाला।