फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कान्हा जन्म के लिए सजे मंदिरों में झूले

कान्हा जन्म के लिए सजे मंदिरों में झूले

Sun, 02 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कान्हा जन्म के लिए सजे मंदिरों में झूले
कान्हा जन्म के लिए सजे मंदिरों में झूले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए जिले भर के मंदिरों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी मंदिरों को जगमग रोशनी से सराबोर किया गया है, वहीं मंदिरों के अंदर भी लड्डू गोपाल की पालकी को इस बार विशेष एवं आकर्षक तौर पर मंदिरों में सजाया गया है। रात बारह बजते ही आरती के साथ भगवान कृष्ण का स्वागत किया जाएगा।
कैंट के रेस कोर्स में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बर्फ के साथ बाबा बर्फानी का दरबार सजाया जाएगा व सिटी के दुख भंजनी मंदिर और शहर के मंदिरों में भी विशेष रूप से बर्फ की सिल्ली के साथ बाबा बर्फानी का स्वरूप तैयार किए जाएंगे। रात के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

रेस कोर्स स्थित मंदिर में यह होंगे कार्यक्रम
रेसकोर्स स्थित राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सत्यवान ने बताया कि दोपहर 1 बजे से मंदिर में पूजा करके बाल गोपाल को झूले में बैठाया जाएगा। इसके बाद शाम सात बजे से कार्यक्रम आरंभ होंगे और राधा कृष्ण और बाबा भोले नाथ के साथ, काली माता की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। विशेष रूप से बर्फ के साथ बाबा बर्फानी का स्वरूप बनाया जाएगा। इसके बाद सवा बारह बजे प्रसाद बांटा जाएगा व 12 बजे आरती के साथ भगवान का स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
2 सितंबर रात 8:49 से 3 सितंबर 8:08 तक होगी अष्टमी
पंडित दीप लाल जयपुरी ने बताया कि दो सितंबर के रात 8:49 मिनट के रोहिणी नक्षत्र का आरंभ होगा, जोकि 3 सितंबर से 8:08 सितंबर तक रहेगा। इसके साथ ही 11:57 से 12:43 मीनट तक का मिनट भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए सबसे शुभ है। वहीं दो सितंबर को ही व्रत का आयोजन किया जाएगा। स्वागत के दौरान लड्डू गोपाल को पीले कपड़े पर स्थापित कर उनका पंचामृत से स्नान करवा कर नये कपड़े पहनाएं व आरती करें।
-------
शहर में निकाली गई शोभायात्रा
श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति अंबाला सिटी की ओर से श्री राधे श्याम मंदिर की ओर से पुराना सिविल अस्पताल के सामने से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अनिल भटनागर ने किया। शोभायात्रा में सहारनपुर, रुड़की, दिल्ली, अंबाला के 5 बैंडों ने अपने भजनों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। इसके अलावा रुड़की का रथ, यमुनानगर का नासिक ढोल, मेरठ से आए दुर्गा सीनरी कला केंद्र व अंबाला के बावा वर्मा की मनमोहक झांकियां, राधा कृष्ण रासलीला, बांके बिहारी, खाटू श्याम, राम दरबार, मां काली, शिव पार्वती, अघोरी, बाली सुग्रीव वध, पंचमुखी हनुमान, गणेश की झांकियां प्रस्तुत की। इस मौके पर सुरिंद्र मोहन गुप्ता, मनोज बांगा, सुभाष सभ्रवाल, नरेश खुल्लर, श्याम कुमार, विनोद सूरी, सुरिंद्र भंडारी, यशपाल मल्होत्रा, राजेश गुजराल, रवि अरोड़ा, गुलशन कुमार, इंद्रपाल सिंह, गुलशन धवन, देवेंद्र सिंह, प्रमोद भोला, अतुल वर्मा, रजनीश अग्रवाल, नरेंद्र बत्रा व अन्य ने पूर्ण सहयोग किया।
------
लड्डू गोपाल की ड्रेस व झूले की हुई खरीदारी
जन्माष्टमी से पूर्व बाजारों में भक्तों ने लड्डू की ड्रेस व झूलों की खूब खरीदारी की। दुकानदार शिवम ने बताया कि इस बार लड्डू गोपाल की ड्रेस में नगों व वाली ड्रेस व राजस्थानी डिजाइन वाले झूलों की खूब बिक्री हो रही है। वही लड्डू गोपाल को मंदिरों में स्थापित करने के लिए भी लड्डू गोपाल को भक्त घर ले जा रहे है।

कोट्स
पुलिस ने जन्माष्टमी को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बड़े मंदिरों में अधिक फोर्स तैनात रहेगी जबकि नजर रखने के लिए डीएसपी, थाने के एसएचओ एवं चौकी प्रभारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मैं स्वयं रात्रि को सड़कों पर निकल गश्त करूंगा।
-अशोक कुमार, एसपी, अंबाला।
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed