फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - किसान बोले 10 दिनों से मंडी में पड़ी है फसल अभी नहीं आया ट्रक

- किसान बोले 10 दिनों से मंडी में पड़ी है फसल अभी नहीं आया ट्रक

Mon, 23 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
- किसान बोले 10 दिनों से मंडी में पड़ी है फसल अभी नहीं आया ट्रक
मंडी में धीमा हो रहा उठान, रात को गेहूं की रखवाली कर रहे मजबूर किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने शुक्रवार को सिटी अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर गेहूं की 50 प्रतिशत लिफ्टिंग के निर्देश दिए थे। मगर लिफ्टिंग की रफ्तार धीमे होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसान मंडी से बाहर गेहूं की ढेरियां लगाने को मजबूर है। इतना ही नहीं रात को फसल की रखवाली भी करनी पड़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया है कि उनकी फसल कई दिनों से मंडी में पड़ी है, फिर भी अभी तक एक भी ट्रक उनकी फसल उठाने के लिए नहीं आया है। सिटी मंडी के अलावा नारायणगढ़ अनाज मंडी के भी हालात भी खराब हैं। किसानों को फसल उतारने के लिए भी जगह ढूंढने में भी मशक्कत करनी पड़ रही है। दूसरी ओर सरकारी आंकड़ों में अधिकारी किसानों द्वारा लाई गई सारी फसल की खरीद का दावा कर रहे है लेकिन धरातल पर हालात इससे कोसों दूर हैं।

यह कहते हैं किसान
10 दिनों से मंडी में फसल पड़ी हुई है लेकिन अभी तक एक भी ट्रक फसल की लिफ्टिंग के लिए नहीं आया है, अगर अचानक से बारिश आ जाती है तो उनकी सारी फसल खराब हो जाएगी। - अवतार सिंह, किसान
विज्ञापन

फसल उतारने के लिए जगह नहीं है, बड़ी मुश्किल से बाकी बोरियों को एक के ऊपर एक रखकर जगह बनाई है, अगर जल्दी से इन बोरियों की लिफ्टिंग हो जाती तो हमें परेशानी न होती। - बलबीर सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से फसल न उठने के कारण फसल को साइड में रखवाना पड़ा और इंतजार कर रहे हैं कि कब हमारी फसल की लिफ्टिंग हो और कब हम घर जाए। वैसे तो सरकार ने फसल के जल्दी उठान के बहुत दावे किए थे लेकिन ऐसा नहीं लग रहा है। - परमजीत सिंह, किसान

मंत्री के दौरे के बाद फसल की लिफ्टिंग में कुछ सुधार आया है। जल्द ही सारी फसल का उठान हो जाएगा। जिससे किसान निश्चित हो सके। - धर्मेंद्र पाल, सचिव मार्केट कमेटी अंबाला सिटी।


बराड़ा और मुलाना की अनाज मंडी में गेहूं का उठान न होने के साथ ही कई समस्याएं है जिस कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी में कई वाटर कूलर न चलने के कारण किसानों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। किसान नेत्रपाल, संदीप कुमार और कैलाश ने बताया कि अनाज मंडी में बिजली की भी उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण रात को गेहूं के चोरी होने का अंदेशा बना रहता है। गेहूं का उठान न होने के कारण मंडी गेहूं से अटी पड़ी है। वहीं पंकज और हरभजन सिंह ने कहा कि गेहूं की आवक के साथ ही उठान भी होते रहना चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शुक्रवार को सिटी मंडी में खरीद 42720 क्विंटल
शुक्रवार तक कुल खरीद 963002 क्विंटल
शुक्रवार तक लिफ्टिंग 457757 क्विंटल
शुक्रवार तक लिफ्टिंग के लिए बची 505245 क्विंटल

शनिवार को सिटी मंडी में खरीद 35574 क्विंटल
शनिवार तक कुल खरीद 998576 क्विंटल
शनिवार तक लिफ्टिंग 507663 क्विंटल
शनिवार तक लिफ्टिंग के लिए बची फसल- 490913 क्विंटल

रविवार को सिटी मंडी में खरीद 25785 क्विंटल
रविवार तक कुल खरीद 1024361 क्विंटल
रविवार तक लिफ्टिंग 577663 क्विंटल
रविवार तक लिफ्टिंग के लिए बची फसल 446698 लिफ्टिंग के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed