{"_id":"5aac1a554f1c1b8c778b6072","slug":"81521228373-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने सैनिकों का सम्मान करने का कार्य किया : डीपी वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने सैनिकों का सम्मान करने का कार्य किया : डीपी वत्स
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार ने किया सैनिकों का सम्मान : डीपी वत्स
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स का अंबाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीपी वत्स ने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनिकों का सम्मान करने का काम किया है। भाजपा के हाथों में देश सुरक्षित है। रिटायर्ड सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन की सौगात भाजपा ने ही दी है। कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा राज्यसभा के वजूद और कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं ऐसे में हरियाणा से राज्यसभा जा रहे जनरल वत्स ने अपनी राय रखते हुए कहा कि यह कढ़े और गढ़े हुए लोगों का मजबूत सदन है। सैनी भाजपा में हैं उनकी बात पर फिलहाल किसी भी तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। राज्यसभा के टिकट आवंटन पर उठते रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी मेहनत और सादगी को पहचानते हुए यह जिम्मेदारी दी है जिसपर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके बाद उन्होंने मटेहडी शेखां स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा के निवास स्थान पर मुलाकात की।