फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मानसून सीजन से पहले पूरा करें कार्य : डीसी

मानसून सीजन से पहले पूरा करें कार्य : डीसी

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन से पहले पूरा करें कार्य : डीसी
मानसून सीजन से पहले पूरा करें कार्य : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। डीसी शरणदीप कौर ने वीरवार को मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को मानसून सीजन से पहले पूरी करें, जिससे बाढ़ के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले जल भराव से बचा जा सके। इसी दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र गोस्वामी, कार्यकारी अभियंता प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
डीसी ने घसीटपुर में सिंचाई विभाग द्वारा 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनाये जा रहे काजवे का निरीक्षण किया। टांगरी नदी में इस रास्ते के बनने से घसीटपुर और दुखेडी गांव के लोगों को वर्षा के दिनों में आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही हरिपुर गांव से घसीटपुर राजकीय विद्यालय में आने वाले गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित नहीं होगी। बारिश के दिनों में नदी में पानी आने के कारण यह बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। इसके साथ ही दुखेड़ी, चुडियाला, चुडियाली क्षेत्र के गांव के लोग वर्षा के दिनों में नदी से होकर घसीटपुर के रास्ते अंबाला छावनी आ सकेंगे।
विज्ञापन

बब्याल क्षेत्र में सिंचाई विभाग दो करोड़ रुपये से पानी निकासी की परियोजना पूरी कर रहा है। डीसी ने इसका भी निरीक्षण किया। इस परियोजना में 50 क्यूसिक के दो अतिरिक्त पंप लगाने के साथ पंप हाउस तैयार किया जा रहा है। अब तक पानी निकासी के लिए केवल 10-10 क्यूसिक के नौ पंप लगे हुए थे। अब 190 क्यूसिक पानी की निकासी हो सकेगी। उन्होंने बब्याल क्षेत्र में ड्रेन का निरीक्षण भी किया। पंजाब क्षेत्र से बोह बब्याल, महेशनगर आदि कालोनियों में आने वाले बाढ़ के पानी की टांगरी नदी में निकासी के लिए बुर्जी नंबर 42,000 से 36,000 तक बॉक्स टाइप ड्रेन का निर्माण किया जा चुका है। इस पर 4.25 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीसी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ घग्गर नदी पर बांध पर पत्थर लगाने के लिए तैयार की गई 1.20 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचीँ। इस परियोजना से देवीनगर, घग्गर और अबाला शहर को बाढ़ के पानी से निजात मिलेगी। इसके अलावा अंबाला ड्रेन पर पत्थर लगाने के लिए विभाग द्वारा तैयार की गई 150 लाख रुपये की परियोजना का निरीक्षण करने के साथ छह करोड़ रुपये की लागत से अँबाला ड्रेन के हिस्से को कंक्रीट का बनाने की परियोजना का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed