{"_id":"5aa582e84f1c1bac758b4ded","slug":"81520796392-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो साइकिल यात्रा में शामिल नहीं, वे प्रदेश संभालने में फिट नहीं : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो साइकिल यात्रा में शामिल नहीं, वे प्रदेश संभालने में फिट नहीं : तंवर
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो साइकिल यात्रा में शामिल नहीं, वे प्रदेश संभालने में फिट नहीं : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने साइकिल यात्रा को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि साइकिल वहीं लोग चला सकते हैं जो फिट है और मैं खुद को फिट मानता हूं। तंवर ने अपने ही सहयोगियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो साइकिल यात्रा में शामिल नहीं हुए वह न तो साइकिल चलाने के लिए फिट हैं और न ही प्रदेश को संभालने में। साइकिल मजदूर और गरीब की सवारी है, और इसी कारण मजदूर और गरीब का दर्द समझते हुए साइकिल को अपनी सवारी बनाया है।
तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शहीद बताते हुए उनके नाम से भवनों के नाम रख रहे हैं, लेकिन मंत्री महोदय जनता को बताएंगे कि दीनदयाल उपाध्याय ने क्या शहादत दी है। तंवर रविवार को सिटी के सेक्टर-8 में कांग्रेसी नेता एडवोकेट विशाल राणा घेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भतीजे पर दर्ज हुई एफआईआर के मामले पर तंवर ने कहा कि यह जांच का विषय है, लेकिन यह साफ है कि भाजपा नेताओं के बेटे कभी किसी को तंग करते हैं तो कोई युवतियों के साथ छेड़छाड़ करता है। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा तीन और सात साल की योजनाएं बनाई है, जबकि उसका खुद का समय मात्र डेढ़ साल का रह गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्किल डेवलपमेंट की बात करती है, लेकिन अंबाला कैंट में वह एक सेंटर में गए हैं और वह सेंटर एक कमरे में चल रहा है तो ऐसे में कैसे स्किल डेवलेपमेंट होगा यह भली प्रकार से जान सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान तंवर ने अपनी ही पार्टी में अपने विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन नेताओं को विधानसभा व लोकसभा में जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मजबूत हुई है और वह प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सोनी, मदनमोहन घेल, देवेंद्र वर्मा, मिथुन वर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा प्रसाद अत्री, सेठ मदन लाल, पवन अग्रवाल, टीकू विज, रवि, हन्नी बहल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
उनका फूफा अध्यक्ष कैसे बन गया
अशोक तंवर की साइकिल यात्रा पर लगातार नेताओं द्वारा सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तंवर की पार्टी में हैसियत पर भी सवाल खड़ा कर चुके हैं। इसको लेकर अशोक तंवर ने कहा कि यदि पार्टी में उनके फूफा की हैसियत न होती तो वह आज अध्यक्ष न होते। उन्हें चार साल अध्यक्ष बने हो गए हैं और पांचवां साल चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ऐसी चर्चा छोड़ अपने घर पर ध्यान दें, कांग्रेस पार्टी मजबूत है।