Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जांच टीमें हिमाचल प्रदेश में ढूंढने में लगी सुराग, नहीं हुई दोनों महिलाओं की पहचान

जांच टीमें हिमाचल प्रदेश में ढूंढने में लगी सुराग, नहीं हुई दोनों महिलाओं की पहचान

Sat, 24 Feb 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
जांच टीमें हिमाचल प्रदेश में ढूंढने में लगी सुराग, नहीं हुई दोनों महिलाओं की पहचान
महिलाओं की हत्या कर यहां फेंके गए थे शव, हिमाचल में सुराग ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। (अंबाला)
नारायणगढ़ क्षेत्र में वीरवार को दो महिलाओं के शव मिलने के मामले को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। शव मिलने के 24 घंटे के बाद भी दोनों महिलाओं की पहचान तक नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और सीआईए की टीमों को शुरूआती जांच में मृतक महिलाओं के हिमाचल प्रदेश से किसी न किसी प्रकार संबंध होने के सुराग मिले हैं। जिसके बाद जांच टीमें हिमाचल प्रदेश के निकटवर्ती स्थानों पर रवाना हो गई हैं।
सोशल मीडिया के जरिये भी पुलिस मृतक महिलाओं की शिनाख्त में जुटी है। जांच के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। चूंकि यदि इन महिलाओं की पहचान हो जाती है, तो काफी हद तक पुलिस को इन केसों को सुलझाना आसान होगा। पुलिस की शुरूआती जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन दोनों महिलाओं के मर्डर कहीं ओर किए गए हैं, जिनके बाद शवों को यहां फेंक दिया गया हैै।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव उज्जल माजरी में खेतों के पास महिला का शव पड़ा है, जिसके बाद पुलिस व फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया था। पुलिस अधिकारियों ने शुरूआती जांच में पाया कि इस महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है और उसका शव यहां लाकर फेंका गया। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि उसे सूचना मिली कि कालाआंब क्षेत्र में भी महिला की सिर कटी महिला की लाश मिली है। महिला ने चूड़ा पहना हुआ था औ उसकी कटी हुई गर्दन धड़ से कुछ दूरी पर पड़ी हुई थी। अनुमान है कि महिला की हत्या करीब 48 घंटे पहले की गई हैै और उसका शव यहां लेकर फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले पुलिस अधिकारी
इस संबंध में डीएसपी नारायणगढ़ राजबीर सिंह ने बताया कि मामले में कुछ सुराग लगे हैं, पुलिस टीमें निकटवर्ती हिमाचल प्रदेश में रवाना हो गई हैं। जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही इन दोनों मामलों को सुलझाकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


वहीं, एसएचओ नारायणगढ़ यशपाल ने कहा कि महिलाओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास क्षेत्रों में संपर्क किया गया है। पुलिस का प्रयास पहले दोनों शवों की पहचान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed