{"_id":"5be48b3ebdec22695c1f63b0","slug":"71541704510-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के लिए खोदे गड्ढे में रोजाना हो रहे हादसे, दुकानदारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के लिए खोदे गड्ढे में रोजाना हो रहे हादसे, दुकानदारों में रोष
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के घास मंडी में नाले बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा जगह-जगह खोदे गड्ढों में वाहन चालकों के गिरने से रोजाना हादसे हो रहे हैं। इसको लेकर दुकानदारों में रोष है। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने घास मंडी में नाले व पुलिया बनाने के लिए जगह-जगह गड्ढे तो खुदवा दिए, लेकिन न तो अब तक निर्माण कार्य किया गया और न ही इन खोदे गए गड्ढों को बंद किया गया। दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि इन गड्ढों में रोजाना कोई वाहन चालक गिरकर हादसे का शिकार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ठेकेदार को इन गड्ढों को बंद करवाने के लिए कहा गया, लेकिन उसके कानों तक जूं नहीं रेंगी। आम आदमी पार्टी के विधानसभा सचिव अंशुल अग्रवाल और दुकानदार मोहित, करन, सैनी, हरप्रीत, राकेश, कमल, मेहंदीरत्ता, अमित व गिरधारी लाल ने बताया कि अगर समय रहते इन गड्ढों को बंद नहीं किया गया तो वह नगर निगम कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे।
---------------
कुछ दिन पूर्व गिरा था ट्रक
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से कुछ दिन पूर्व घास मंडी में युवराज पैलेस के बाहर व उसके बाद महाराजा पैलेस के बाहर ट्रक गिरकर हादसों का शिकार हो गए थे। दोनों हादसों में ट्रक चालकों को मामूली चोटें पहुंची थी। वहीं कुछ दिन पूर्व महाराजा पैलेस के बाहर गड्ढे में ट्रक गिरने से वहां लगे बिजली के पोल पर ट्रक जा अटका। गनीमत यह रही कि उस समय ट्रक में करंट नहीं आया। बता दें कि हादसे वाली जगह से चंद कदम पर ही बिजली बोर्ड का दफ्तर है।
---------------
दुकान छोड़ने को मजबूर दुकानदार
घास मंडी में खोदे गड्ढों में बरसाती पानी भरने पर वहां जमा गंदगी से डेंगू-मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि गंदगी की वजह से उक्त जगह से कुछ दिन पूर्व एक फास्ट फूड की दुकान करने वाला दुकानदार दुकान छोड़कर जा चुका है और वहीं एक दुकानदार ओर दुकान छोड़ने को मजबूर है।