फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सेनेटरी इंस्पेक्टर पर अवैध मीटर लगाने का आरोप, सफाईकर्मियों ने सौंपा शिकायत पत्र

सेनेटरी इंस्पेक्टर पर अवैध मीटर लगाने का आरोप, सफाईकर्मियों ने सौंपा शिकायत पत्र

Wed, 08 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सेनेटरी इंस्पेक्टर पर अवैध मीटर लगाने का आरोप, सफाईकर्मियों ने सौंपा शिकायत पत्र
सेनेटरी इंस्पेक्टर पर अवैध मीटर लगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम प्रधान प्रदीप मचल के नेतृत्व में उतरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई आरके खन्ना को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि नगर निगम में कार्यरत सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त द्वारा अवैध मीटर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर के सरकारी निवास में 10 साल तक मीटर बिना कनेक्शन चलता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर निगम की टीम और विजिलेंस ने उनके सरकारी निवास पर छापेमारी कर मीटर उतार दिया था, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय बिजली निगम ने उक्त इंस्पेक्टर के इस सरकारी निवास पर चार अगस्त को कानूनों को ताक पर रखकर मीटर लगा दिया। शहर नगर निगम प्रधान प्रदीप मचल ने कहा कि यदि विभागीय अधिकारी बिजली मीटर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं करेंगे तो उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed