{"_id":"5ad4fdcb4f1c1ba0098b4e4f","slug":"71523908043-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में पूरा समय न देने पर भड़के नेत्रहीन, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में पूरा समय न देने पर भड़के नेत्रहीन, जाम
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में समय से पहले उत्तर पुस्तिका लेने का आरोप लगा दृष्टि बाधित विद्यार्थियों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
परीक्षा के दौरान एक विद्यार्थी को पूरा समय न देते हुए समय से पहले उत्तर पुस्तिका लेने का आरोप लगाते हुए दृष्टि बाधित विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। अंबाला-जगाधरी हाइवे पर लगे जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सौंपी शिकायत में विद्यार्थियों ने बताया कि सोमवार को बीए तृतीय वर्ष इतिहास की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए चार घंटे का समय दिया जाता है, लेकिन एक छात्र से करीब पौने तीन घंटे बाद ही उत्तर पुस्तिका ले ली गई। इस बात पर भड़के दृष्टि बाधित विद्यार्थियों ने अंबाला-जगाधरी हाइवे पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों का कहना है कि पूरा समय न देने के कारण विद्यार्थी का काफी नुकसान हुआ है। सूचना पाकर कैंट थाना एसएचओ विजय, हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी प्रभारी सुखदेव सहित कालेज प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में बातचीत होती रही, जबकि इस दौरान विद्यार्थियों ने जाम भी लगा दिया। पुलिस ने इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया, जबकि विद्यार्थियों को समझा कर शांत किया। विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी को सौंपी है।