{"_id":"5ad4fcf84f1c1b3b0a8b4e75","slug":"71523907832-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर दो गुट भिड़े, एक जख्मी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस को लेकर दो गुट भिड़े, एक जख्मी रेफर
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे पर डांस के लिए भिडे़ दो गुट, कार से पीछा कर हमला, घायल पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
डीजे पर डांस को लेकर रविवार देर रात युवाओं के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के बाद एक ने दूसरे गुट का कार से पीछा किया और उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को पहले सिटी सिविल अस्पताल लाया गया, उसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से अमित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिंग सेरेमनी के दौरान हुआ विवाद
पीड़ित पक्ष से अमित कुमार निवासी सेक्टर सात ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ एक दोस्त की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए एक पैलेस में गया था। वहां पर कई और युवक आए थे। सब लोग रात के समय डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों से विवाद हुआ। अमित का आरोप है कि वह लोग उसे और उसके साथियों को घूरते और धक्के मारते हुए गालियां देने लगे, उन्हें मना किया गया तब कहासुनी हो गई। इसके बाद हम वापस घर चलने के लिए निकले और प्रेम नगर की तरफ चल लिए।
कार से किया पीछा
अमित का कहना है कि जैसे ही वे पॉलीटेक्निक चौक से प्रेम नगर की ओर मुड़े तो दूसरे गुट के लोगों ने कारों से पीछा किया और रात करीब 12.15 बजे एक मॉल से थोड़ा आगे सेक्टर सात के गेट नं. 1 के सामने रोक लिया। कारों से कई लड़के निकले और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने कार से बाहर खींच कर रॉड और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में अमित समेत उनका साथी गगनदीप सिंह बुरी तरह से घायल हुआ। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
बलदेव नगर पुलिस ने अमित की शिकायत पर कृष्ण वालिया, प्रतीक चौधरी, अभिषेक शर्मा उर्फ चन्नी, सौरभ भारद्वाज उर्फ शंटी पंडित, रोहित उर्फ विशु, ललित सहित अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- रजनीश यादव, एसएचओ, बलदेव नगर थाना