फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच करवाएंगे : विज

जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच करवाएंगे : विज

Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच करवाएंगे : विज
दवा खरीद मामले में जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच करवाएंगे : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि दवा खरीद मामले में जो भी आरोप लगे थे उस पर सरकार बिना किसी देरी के हरकत में आई। एक बयान में विज ने कहा कि इनेलो द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यहीन पाए गए। उन्होंने 300 करोड़ के आरोप लगाए जबकि सरकार ने तीन सालों में मात्र 40.89 करोड़ की खरीद की है। विपक्ष तिल का ताड़ बनाने का काम कर रहा है, परंतु इसके बावजूद हरियाणा के सभी 22 जिलों की लोकल परचेज की कैग से जांच करवाने के लिए एजी हरियाणा को लिख दिया है। विपक्ष द्वारा मामले की सीबीआई द्वारा जांच करवाए जाने की मांग पर बोलते हुए विज ने कहा कि ऑडिट का मामला है। कैग की रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई से इस मामले की जांच की जरूरत पड़ी तो वो भी करवाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो इस मामले में विजिलेंस और सीआईए से भी जांच करवा लेंगे। जो दोषी पाया गया उस पर सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री विज ने कांग्रेस को सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। इनको जब अवसर मिला इन्होंने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया है। 1947 में हिंदू, मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा करवाकर इन्होंने 10 लाख लोगों का कत्लेआम करवाया। 1984 में सिखों पर अत्याचार हुए जिसमें हजारों सिखों की मौत हुई। अब कर्नाटक में इन्होंने लिंगायत समुदाय को हिंदू धर्म से अलग करने की चाल चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed