फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - परिवहन समिति बस संचालकों ने सीएम को भेजा पत्र, पुराने रूट पर ही चलने दी जाएं बसें

- परिवहन समिति बस संचालकों ने सीएम को भेजा पत्र, पुराने रूट पर ही चलने दी जाएं बसें

Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
- परिवहन समिति बस संचालकों ने सीएम को भेजा पत्र, पुराने रूट पर ही चलने दी जाएं बसें
अंबाला कैंट। प्रदेश में सरकार की ओर से जारी किए गए 452 रूटों को लेकर मामला सीएम दरबार में पहुंच गया है। हरियाणा सहकारी परिवहन कल्याण संघ अंबाला के प्रतिनिधिमंडल सीएम कार्यालय में उनके नाम पत्र सौंपा है। साथ ही बताया है कि कैसे इन नए रूटों पर परिवहन समिति संचालकों को नुकसान होगा और उनके बेरोजगार होने का खतरा है।
विज्ञापन

इस तरह से चली है परिवहन नीति
वर्ष 1993 में तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में पहली बार परिवहन पालिसी को लाया गया था, जिसमें प्रदेश भर से कई लोगों ने समितियां बनाकर बसें को चलाया। यह वे लोग थे, बेरोजगार थे, लेकिन सरकार की इस पालिसी ने इनको रोजगार दिया। इसी परिवहन नीति के तहत प्रदेश के 854 परिवहन समितियों को परमिट अलाट किए गए। लेकिन इसके बाद साल 2013, 2016 में नई पालिसी आई, जबकि अब साल 2017 में दो बार पालिसी आ चुकी है। इन सभी पर रोडवेज ने आपत्ति उठाई, जिसके चलते पालिसी सिरे नहीं चढ़ पाई हैं।
विज्ञापन

इस तरह से है आपत्ति समितियों को
समिति बस संचालकों का कहना है कि फरवरी 2017 में सरकार ने जो पालिसी जारी की थी, उसमें 271 रूट अलाट किए गए थे, जबकि इसी साल जून में जारी गई पालिसी में इन रूटों की संख्या 452 कर दी गई, लेकिन इसी पर पेंच अड़ गया है। समिति बस संचालकों का कहना है कि जिन 271 रूट के लिए पालिसी जारी की, वह तो सही है, लेकिन इसके बाद जिन 452 रूट पर परमिट देने की योजना बनाई है, उससे समिति बस संचालकों को नुकसान है। समिति बस संचालकों का दावा है कि इन में से नब्बे प्रतिशत रूट ऐसे हैं, जिन पर रोडवेज की बसें भी नहीं चलती, जबकि अन्य पैसेंजर वाहन भी न के बराबर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सात हजार परिवारों पर लटकी तलवार
परिवहन समिति बस संचालकों की मानें, तो यदि 452 रूट पर सरकार परमिट देने पर अड़ी रही, तो हजारों परिवारों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। प्रदेश की 854 समिति बसों से यह परिवार जुड़े हैं, जबकि यदि उक्त रूट दिए जाते हैं, तो यह घाटे का सौदा साबित होंगे।

हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए नए रूट काफी घाटे का सौदा हैं। इसी को लेकर सीएम कार्यालय में गए और वहां पर उनके नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही बताया गया है कि फरवरी 2017 की पालिसी के तहत रूट दिए जाएं, जबकि 452 पर नए लोगों को समायोजित किया जाए।
- रामनाथ राणा, प्रधान हरियाणा सहकारी परिवहन कल्याण संघ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed