फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   70 schools need additional classrooms

Ambala News: 70 विद्यालयों में अतिरिक्त क्लासरूम की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
70 schools need additional classrooms
रामपुर सरसेहड़ी ​स्थित सरकारी स्कूल के शौचालय। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। यहां 70 स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम की जरूरत है। यूडाइस 2025-26 के आंकड़ों ने इस तथ्य का खुलासा किया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कक्षाएं साझा लगानी पड़ रही है। इतना ही नहीं शौचालयों को भी मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है।
इन आंकड़ों ने सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कमरों और बुनियादी ढांचे की कमी को उजागर किया है। जिला मौलिक शिक्षाधिकारी ज्योति सभरवाल ने बताया कि इन कक्षा कक्षों और शौचालयों के लिए बजट की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन

मरम्मत का काम लंबित : जिले के प्राथमिक स्कूलों में शौचालयों की हालत चिंताजनक है। अंबाला-1, अंबाला-2, बराड़ा और नारायणगढ़ के लगभग 13 प्रमुख स्कूलों में शौचालयों की तत्काल मरम्मत की जरूरत है। चौंकाने वाली बात यह है कि 10 स्कूलों में छात्राओं के और 10 स्कूलों में छात्रों के शौचालय टूटे-फूटे या जर्जर हालत में हैं। जीपीएस भारी, दुरना, घसीटपुर, शेखुपुर और उदयपुर जैसे स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत का काम लंबे समय से लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed