फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   619 registered cow shelters received a grant of Rs 228 crore.

Ambala News: 619 पंजीकृत गोशालाओं को मिला 228 करोड़ का अनुदान

Fri, 08 May 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 08 May 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
619 registered cow shelters received a grant of Rs 228 crore.
करनाल। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 619 पंजीकृत गोशालाओं के लिए 228 करोड़ 58 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी किया है। इससे बेसहारा गोवंश के संरक्षण में मदद मिलेगी। ये बातें महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि यह सहायता सीधे गोशालाओं के संचालन में काम आएगी, जिससे संसाधनों की कमी दूर होगी और गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गौशाला अभाव में न रहे, इसी सोच के साथ निरंतर आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पिछले सवा 11 वर्षों में 526 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की सहायता गोशालाओं को दी जा चुकी है, इससे उनका ढांचा मजबूत हुआ है और व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनी है। महापौर ने बताया कि प्रदेश की 697 पंजीकृत गोशालाओं में चार लाख से अधिक बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार भविष्य में भी इस दिशा में और प्रभावी कदम उठाकर गोसेवा को और मजबूत करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed