फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गुर्जर आंदोलन की वजह से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

गुर्जर आंदोलन की वजह से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

Mon, 11 Feb 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन की वजह से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
गुर्जर आंदोलन की वजह से रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गुर्जर आंदोलन की वजह से आगामी दिनों में रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई है। 13 फरवरी तक रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई है जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर रविवार को भी आंदोलन के कारण कई ट्रेनें रद्द रही जिस कारण यात्रियों को अपनी रिजर्व टिकट को कैंसिल कराना पड़ा।

सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि 11 फरवरी को ट्रेन नंबर 12217 कोचिविल्ली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12903 दादर एक्सप्रेस, 12953 मुंबई-निजामुद्दीन, 12917 अहमदाबाद-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति, 22941 इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22413 मडगांव-निजामुद्दीन राजधानी, 12947 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, 19023 मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, 12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा 12 फरवरी को 12449 मडगांव-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति, 19023-24 मुंबई-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 19019 बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस, 19037 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19038 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, 12911 वालसद-हरिद्वार एक्सप्रेस, 12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22922 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस और 12472 स्वराज एकसप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 13 फरवरी को 12449 मडगांव-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति, 19023-24 मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, 12903-04 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल, 22942 जम्मूतवी-इंदौर एक्सप्रेस, 12475 हापा-कटड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के रुट भी रेलवे द्वारा डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed