{"_id":"5b918470867a557ec75174e8","slug":"61536263280-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने विज को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने विज को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने विज को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। प्रदेश भर से कई बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने वीरवार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनका हड़ताली कर्मियों से कोई लेना देना नहीं, वह ड्यूटी पर वापस काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जबरन हड़ताल के लिए मजबूर किया जा रहा है। उधर, मंत्री विज ने हड़ताली कर्मियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा की जो हड़ताली कर्मी अभी भी ड्यूटी पर वापिस नहीं आ रहे उनके लिए सभी जिले के एसपी और डीसी को लिख दिया गया है की उन पर एस्मा के तहत कार्रवाई करते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कर दी जाए।
एसोसिएशन की पदाधिकारी सुशीला ढांडा, कृष्णा राणा अपने साथियों के एक शिष्टमंडल के साथ अनिल विज से मिले और उन्हें कहा कि वह हड़ताली कर्मचारियों का बिल्कुल भी समर्थन नहीं कर रहे और अपना काम सुचारु रूप से कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री विज को अपनी मांगों का एक मांग पत्र भी दिया और उसे जल्द पूरा करने की गुजारिश की। विज ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।