{"_id":"5b6b4cbd4f1c1b6f668b82f5","slug":"61533758653-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला छावनी में बनेगा भव्य और आकर्षक स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला छावनी में बनेगा भव्य और आकर्षक स्वागत द्वार
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला छावनी में बनेगा भव्य और आकर्षक स्वागत द्वार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। छावनी के ऐतिहासिक व औद्योगिक महत्व को देखते हुए जल्द ही भव्य व आकर्षक स्वागत द्वार बनाया जाएगा। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसके लिए परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। यह द्वार बनने से छावनी की सुंदरता को चार चांद लगेंगे और शहर में आने वाले तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले हर व्यक्ति को इस शहर की गरिमा की जानकारी मिल पाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को अपने आवास पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्वागत द्वार के निर्माण की परियोजना पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस द्वार के खर्च का ब्योरा, डिजाइन व अन्य आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करें, ताकि सरकार से इसकी राशि जारी करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि छावनी ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि देश की आजादी की पहली लड़ाई 1857 की क्रांति की शुरुआत अंबाला छावनी से हुई थी। इसके अलावा साइंस उपकरण के निर्माण में विश्व स्तर पर इस शहर का नाम है। इसके अलावा देश के प्राचीन रेलवे जंक्शनों में शामिल अंबाला शहर रेलवे जंक्शन तथा आजादी से पहले से ही सेना की छावनी भी इसी शहर में स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से भी इस शहर का विशेष महत्व है क्योंकि यह उत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है।
काफी समय से हो रही थी मांग
ऐतिहासिक शहर होने के बावजूद यहां भव्य स्वागत द्वार न होने की वजह से लोगों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। विज ने निगम अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि शहर के कुछ चौराहों का सुंदरीकरण हो चुका है और शेष मुख्य चौराहों के सुंदरीकरण के लिए भी कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे 12 क्रॉस रोड मार्ग के निर्माण कार्य में भी तेजी लाएं ताकि यह परियोजना पूरी होने पर प्रवेश द्वार के कार्य को जल्द आरंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि 12 क्रॉस रोड मार्ग में सड़क निर्माण के साथ-साथ नालों के पुनर्निर्माण, पुलिया चौड़ी करने और डिवाइडर इत्यादि की तकनीक और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें। इसके अलावा उन्होंने सदर क्षेत्र से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की।