फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   -हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में तेजधार हथियार लेकर की मारपीट-

-हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में तेजधार हथियार लेकर की मारपीट-

Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
-हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में तेजधार हथियार लेकर की मारपीट-
- एसडी कॉलेज में हथियारों के लैस होकर दाखिल हुए थे लगभग दस हमलावर
विज्ञापन


फोटो नंबर..11, 12, 13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एसडी कालेज में हथियारों के लैस होकर दाखिल हुए करीब दस बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की। हमलावर हथियार लहराते हुए कालेज कैंटीन में दाखिल हुए और छात्रों पर हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमलावर से बचने के लिए छात्रों ने कैंटीन के अंदर भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास भी किया। मगर, हमलावरों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सामने आ रहे छात्रों पर ही हथियार बरसा दिए। मारपीट के बाद वह हथियार लहराते हुए कालेज से फरार हो गए। मारपीट में घायलों को तुरंत अन्य छात्रों की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्र की गंभीर हालत देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घायल अन्य तीन छात्र इस समय अस्पताल में ही दाखिल हैं। इस बीच कैंटीन में मौजूदा कुछ छात्रों को भी भागदौड़ के दौरान मामूली चोटें आई हैं। मारपीट की पूरी घटना कालेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद छानबीन शुरू कर दी गई है।
कालेज से भागते समय हमलावर सिक्योरिटी गार्ड व कालेज में मौजूद अन्य छात्रों को भी धमकी देकर गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान व कालेज की सीसीटीवी फुटेज के आधा पर मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों की मानें तो कालेज की प्रधानगी को लेकर गत दिवस पहले भी मारपीट हुई थी। शुक्रवार दोबारा से हमलावरों ने कालेज में दाखिल होकर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान कालेज के बीए द्वितीय के छात्र गांव टुंडला निवासी रणधीर व बीए तृतीय वर्ष के छात्र गांव धनौरी निवासी शुभम व बीए तृतीय के साहा निवासी चंचल के रूप में हुई है जबकि बीए प्रथम के वशिष्ट नगर निवासी कुशल को पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों का कहना है कि वह रोजाना की तरह कालेज कैंटीन में बैठे हुए थे कि अचानक से हथियारों से लैस होकर हमलावर दाखिल हो गए और हमला कर दिया।
विज्ञापन

---
वारदात ने छात्रों की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
एसडी कालेज कैंपस में सिक्योरिटी गार्ड व पुलिस की रूटीन गश्त होने के बावजूद कालेज में हुई मारपीट की वारदात ने सैंकड़ों छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। गत दिवस भी कालेज में हमलावर इसी अंदाज में कालेज कैंटीन के अंदर दाखिल होकर छात्रों पर हमला कर फरार हो गए थे। शुक्रवार दोबारा मारपीट की घटना ने साबित कर दिया है कि सिक्योरिटी गार्ड व पुलिस मुलाजिम भी आउटसाइडरों व मारपीट करने वालों पर शिंकजा नहीं कस सकते। कालेज प्रशासन व पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि हमलावर आसानी से कालेज में दाखिल होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कालेजों के बाहर दुर्गा ऑपरेशन भी तोड़ चुका दम
पुलिस द्वारा बाकायदा कुछ माह पहले ऑपरेशन दुर्गा के तहत कालेजों व स्कूलों के बाहर पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई थी। जो कालेजों व स्कूलों के बाहर खड़े होने वाले मनचलों व आउटसाइडरों पर नजर रखती थी। शुरूआत में तो ये अभियान चला भी और असर भी दिखाई दिया। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण ये अभियान कागजों तक ही समिति रह गया है।

----
कालेज में हुई मारपीट को लेकर छह लोगों पर नाम सहित व अन्य के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। अन्य छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कालेज में पुलिस की गश्त व मौजूदगी को बढ़ा दिया गया है, दोबारा मारपीट जैसे वारदात न हो सके।
-विजय, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed