{"_id":"594eb4a54f1c1bab388b4634","slug":"61498330277-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- ओपीडी व इमरजेंसी ब्लॉक में एयर कूल सुविधा होगी आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- ओपीडी व इमरजेंसी ब्लॉक में एयर कूल सुविधा होगी आरंभ
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कूल-कूल होगा कैंट का सिविल अस्पताल परिसर
अंबाला कैंट।
सिविल अस्पताल कैंट की नई बिल्डिंग में बने ओपीडी व इमरजेंसी ब्लॉक में पहुंचने वाले मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग द्वारा अस्पताल में नए ब्लॉकों में लगे सेंट्रल एसी शुरू करने को लेकर तैयारियों की जा रही है। जल्द ही अस्पताल का माहौल गर्मी के अंदर कूल-कूल होगा। इस सुविधा से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी। अस्पताल में एक ओर जहां मरीजों को नए इमरजेंसी की सुविधा मिली है, जल्द ही उन्हें इमरजेंसी में गर्मी के कारण होने वाले परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। दरअसल, विभाग की ओर से अस्पताल में बन रही नई बिल्डिंग को पूरी तरह से सेंट्रल एसी की सुविधा से लैस किया गया है। मगर अस्पताल के उद्घाटन के समय तक ये सुविधा न शुरू होने पर थोड़ी परेशानी थी। परंतु अब विभाग ने एसी चालू करने की पूरी तैयारी कर ली है। विभाग द्वारा एसी चालू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और सेंट्रल एसी का टीम द्वारा ट्रायल करवाया जा रहा है। दरअसल, इमरजेंसी ब्लॉक की ओपनिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा भी एसी चालू न होने पर अधिकारियों की फटकार लगाई गई थी। तभी से संबंधित विभाग पूरी तरह से तैयारियों में लगा था।
ओपीडी में छह माह बाद मिलेगी राहत
अस्पताल में बने ओपीडी में पिछले छह माह से सेंट्रल एसी को चालू करने का प्रस्ताव चल रहा था जबकि ओपीडी में एसी न होने के कारण भी सैकड़ों मरीजों व तीमारदारों को थोड़ी गर्मी महसूस जरूर होती थी। इस सुविधा के शुरू होते ही अस्पताल में मौजूदा दांत, आंख, चमड़ी, लैब, आयुष विंग समेत सभी में पहुंचने वाले मरीज अस्पताल में गर्मी से राहत पा सकेंगे।
अस्पताल में सेंट्रल एसी का प्रोजेक्ट पहले से था, कुछ तकनीकी कारणों के कारण इसे चालू करने में देरी हो रही थी। जल्द ही इमरजेंसी व ओपीडी में एसी चालू कर दिया जाएगा’
विज्ञापन
- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला