फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   6 accused of gold jewelery blowing gang arrested, three incidents solved

सोने के जेवरात उड़ाने वाले गिरोह के 6 आरोपी काबू, तीन वारदात सुलझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
6 accused of gold jewelery blowing gang arrested, three incidents solved
अंबाला। बस स्टैंड व मार्केट में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवरात पहने व्यक्तियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। सीआईए टू ने चार आरोपी महिलाओं सहित दो कार चालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना पड़ाव में दर्ज तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पकड़े गए आरोपी में जसपाल उर्फ राज निवासी नाभा गेट तेलियां वाली गली पटियाला पंजाब, हरिंद्र सिंह निवासी गांव रोहटी छन्ना व चार आरोपी महिलाओं में सीमा जिला संगरूर पंजाब, सत्या, पोली, प्रकाशो जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंबाला हामिद अख्तर ने बताया कि पुलिस दल को 25 सितंबर को सूचना मिली थी कि पंजाब की दो कारों में सवार कुछ महिलाएं आ रही हैं और उन्हें काबू किया गया। इस संबंध में यमुनानगर निवासी विरेंद्र कुमार ने 16 अगस्त 2021 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 अगस्त को बस स्टैंड छावनी से बस में चढ़ते समय किसी अज्ञात ने उसके हाथ में पहना सोने का कड़ा चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। दूसरे मामले में पीड़ित महिला ने 29 अगस्त 2021 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 अगस्त को बस स्टैंड छावनी में एक बस पर चढ़ते समय किसी अज्ञात ने उसके हाथ में पहने सोने के दो कंगन चोरी कर लिए है, जबकि 13 सितंबर को एक महिला ने भी गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed