फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   59 mm rain in ambala

59 एमएम बारिश से शहर में भरा पानी

Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
59 mm rain in ambala
बरसात में एक्टिवा पर सवार होकर जाती महिला।ण् - फोटो : AMBALA
अंबाला सिटी। जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद रुक-रुककर हुई करीब 2 घंटे हुई 59 एमएम बारिश से सेक्टरों समेत पॉश इलाकों में भी पानी भर गया। सेक्टर-9 व 10 की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। यहां सड़कों पर कई-कई फुट पानी जमा हो गया। उधर बारिश के कारण कई रिहायशी कॉलोनियों में भी पानी भर गया। कई बाजारों की दुकानों में भी पानी घुस गया, जिसके कारण दुकानदारों को नुकसान हुआ। हैरानी की बात तो यह है कि विधायक के घर के चंद कदमों की दूरी पर स्थित रोडवेज कार्यालय के पास हल्की बरसात में भी पानी जमा हो जाता है। वहीं शुक्रवार शाम शहर बस स्टैंड में जमा कीचड़ में एक बस धंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकालने में तीन घंटे से भी ज्यादा समय लगा। यह अंबाला से नारायणगढ़ रूट की यह बस शाम 4 बजे बस स्टैंड में आई तो आधे घंट बाद उसे वापस रूट पर निकलना था, लेकिन इस दौरान बस स्टैंड में जमा कीचड़ की वजह से बस वहीं जाम हो गई। जिसके बाद अन्य गाड़ी को मौके पर मंगवाकर रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन

पॉश इलाके भी हुए लबालब
बरसात के कारण सेक्टर-8, 9 व 10 सहित शहर के पॉश इलाकों में भी कई फुट पानी जमा हो गया। इन सेक्टर्स में पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण अक्सर बारिश में जलभराव होता है। सेक्टरवासी इस समस्या से बेहद परेशान हैं। मगर हुडा की ओर से कभी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

यहां है ज्यादा परेशानी
शहर में इंको पुल, छोटा बाजार, जगाधरी गेट पुली, पटेल रोड, कचहरी रोड, चरखी मोहल्ला, टीबी अस्पताल रोड, नसीरपुर, दुर्गा नगर कैथ माजरी, नाहन हाउस में बारिश का पानी जमा हो गया। यहां बरसाती सीजन में ऐसी ही स्थिति बनती है। यहां निकासी का कोई प्रबंध नहीं है, जिसके कारण पानी की समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए फायदेमंद रही बरसात
शुक्रवार को हुई बरसात से जहां मौसम खुशगवार हो गया। वहीं बरसात किसानों के लिए फायदेमंद रही। करीब दो माह पूर्व खेतों में जोती गई धान की फसल को अधिक पानी की जरूरत है। इसी के तहत शुक्रवार को रुक-रुककर हुई बरसात से धान के खेतों में पानी की जरूरत को पूरा करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed