फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   56 trains will return to the tracks from February 26

Ambala News: 26 फरवरी से पटरी पर लौटेंगी 56 रेल गाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
56 trains will return to the tracks from February 26
कोहरा और ब्लॉक के कारण की गई थीं रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोहरे के कारण रद्द ट्रेनें बहाल होंगी। मौसम में बदलाव को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर से फरवरी माह तक रद्द की गईं 52 ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है जोकि 26 फरवरी से चलेंगी। इनमें ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी, 12208,12209,12210,14003,14004,14523, 14524,14605,14606,14615,14616, 14617, 14618,14630, 14629, 14503,14504, 14505, 14506, 14213, 14214, 14541, 14542, 12327, 12328, 14111,14112, 20451 व 52,19611 19614, 22406 व 05, 13019 व 20, 12317-18,12357 व 58, 11123 व 24, 12033 व 34, 12180 व 79,15909 व 10, 12279 व 80,14681 व 82 दिल्ली-जालंधर-दिल्ली शामिल हैं।
चार अन्य रद्द ट्रेनें भी बहाल
निर्माण कार्यों के चलते प्रभावित रेल यातायात अब सुचारु होगा। उत्तर रेलवे ने नंगल डैम, अमृतसर और अंबाला के बीच चलने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को 26 फरवरी से बहाल करने का निर्णय लिया है, हालांकि मोरिंडा-चंडीगढ़ सेक्शन के बीच चल रहे ब्लॉक के कारण एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वीरवार से ट्रेन नंबर 14506 नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस, 14505 अमृतसर-नंगल डैम एक्सप्रेस, 64517 अंबाला कैंट-नंगल डैम पैसेंजर और ट्रेन नंबर 64516 नंगल डैम-अंबाला कैंट पैसेंजर शामिल हैं।
विज्ञापन

बदले मार्ग से चलेगी पैसेंजर ट्रेन
ट्रेन संख्या 64516 नंगल डैम से अंबाला कैंट मोरिंडा और चंडीगढ़ के बीच चल रहे तकनीकी कार्य के कारण अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सरहिंद जंक्शन होकर चलेगी। इस बदलाव के चलते यह ट्रेन खरड़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), चंडीगढ़, घग्गर, दप्पर, लालड़ू और धूलकोट स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे व ब्लॉक के कारण रद्द ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है। इसलिए यात्रियों से आग्रह किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करके ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी,उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed