फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   52 year old man dies from corona

कोरोना से 52 साल के व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
52 year old man dies from corona
कोरोना से वीरवार को 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना के साथ शुगर व हाइपरटेंशन से ग्रस्त इस मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी। इसी वजह से चिकित्सकों ने उसे बाइपेप स्पॉट पर रखा था। उधर लगातार तीसरे दिन फिर कोरोना संक्रमित नए 71 मरीज सामने आए। 72 मरीज डिस्चार्ज होने से स्वास्थ्य अधिकारियों को राहत मिली। पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के करीब 225 नए मरीज सामने आने से अब केसों का डबलिंग रेट भी लगातार कम हो रहा है। अब यह रेट घटकर 125 दिन रह गया है। आने वाले दिनों में अधिकारी यह रेट और कम होने की बात कह रहे हैं। 71 नए मरीज सामने आने के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 9700 पार कर गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 314 हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कोरोना संक्रमण के 200 से ज्यादा नए मरीज सामने आ चुके हैं। अगर लोग नियमों की पालना नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में नए मरीजों को लेकर चिंता और बढ़ेगी। लक्षण वाले मरीजों को तुरंत अपना टेस्ट करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed