फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   52 automatic ticket machines ready for Diwali and Chhath festival

Ambala News: दिवाली और छठ पर्व के लिए 52 ऑटोमेटिक टिकट मशीनें तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
52 automatic ticket machines ready for Diwali and Chhath festival
- जरनल टिकट वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिवाली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन ने स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) पूरी तरह सक्रिय कर दी हैं, जिससे यात्रियों को तुरंत अनारक्षित और यूटीएस टिकट मिल सकें।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पर्व के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ स्टेशन मास्टरों को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एटीवीएम मशीनों के जरिये यात्री बिना किसी देरी के सेकंड क्लास और अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख स्टेशनों पर इन मशीनों पर सहायक भी तैनात किए गए हैं। ये सहायक उन यात्रियों की मदद करेंगे जो तकनीक से अपरिचित हैं। वाणिज्य विभाग की टीम और स्टेशन मास्टर परिसर में मौजूद रहकर यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की अव्यवस्था को फैलने से रोकना है। इन कदमों से यात्रियों को सुगम और त्वरित यात्रा अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला मंडल में एटीवीएम का विस्तार
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंडल भर में यात्रियों को सुविधा देने के लिए मशीनों की निगरानी लगातार की जा रही है। मंडल के सबसे बड़े अंबाला कैंट स्टेशन पर दो अतिरिक्त मशीनें स्थापित की गई हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसी प्रकार बठिंडा में पांच, चंडीगढ़ में छह, सहारनपुर में चार और कालका में दो मशीनें लगाई गई हैं।
मंडल में एटीवीएम की व्यापक उपलब्धता
अबोहर, आनंदपुर साहिब और अन्य स्टेशनों पर भी एक-दो मशीनें उपलब्ध हैं। मंडल में कुल 52 मशीनों में से 51 मशीनें पूरी तरह कार्यशील हैं। दैनिक आधार पर हजारों यात्री इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह सुनिश्चित करता है कि पर्व के दौरान यात्रियों को टिकट संबंधी कोई परेशानी न हो।


छठ और दिवाली पर पूर्वांचल, यूपी और बिहार जाने वाले श्रमिकों एवं रेल यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी होती है। रेलवे का उद्देश्य है कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्री को तुरंत टिकट मिले और वे अपनी ट्रेन पकड़ सकें।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed