फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पुराली जलाने के मामलों में अब तक 36 किसानों पर किया जुर्माना

पुराली जलाने के मामलों में अब तक 36 किसानों पर किया जुर्माना

Sun, 21 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुराली जलाने के मामलों में अब तक 36 किसानों पर किया जुर्माना
पराली जलाने के मामलों में अब तक 36 किसानों पर किया जुर्माना
विज्ञापन

फोटो नंबर : 2
डीसी बोलीं- सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर रखें नजर
घटना में शामिल सरपंच, नंबरदार, पंच और चौकीदार को किया जाएगा निलंबित, सरकारी कर्मचारी होंगे चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने जिले के चारों एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने उपमंडल में धान की पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखें। ऐसा करने वाले किसानों पर तुरंत जुर्माना करें। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 36 किसानों पर ऐसे मामलों में जुर्माना किया जा चुका है।

डीसी बराड़ कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विशेष निर्देश जारी किए हैं कि यदि पराली जलाने की घटना में कोई सरपंच, नंबरदार, चौकीदार अथवा पंच शामिल पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई सरकारी कर्मचारी अथवा अधिकारी अपने खेत में पराली जलाने की घटना में शामिल पाया जाएगा, तो उसे भी चार्जशीट किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उन 30 गांवों पर विशेष नजर रखें जिनमें गत वर्ष पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गईं थीं। उन्होंने जिले में स्थापित किए गए 45 कस्टम हायर सेंटरों पर उपलब्ध कृषि उपकरणों का भी अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुल्लर और टंगैल स्थित गोशालाओं व अन्य गोशालाओं में पराली की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि किसान जलाने के बजाय यह पराली गोधन के चारे के लिए उपलब्ध करवा सकें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि जो पटवारी व ग्राम सचिव अपने क्षेत्र में पराली जलाने की घटना की जानकारी देने में लापरवाही करेंगे, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, गिरीश कुमार, मीनाक्षी दहिया, नगराधीश सुशील कुमार, डीडीपीओ रेनू जैन, नायब तहसीलदार पूनम सोलंकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed