फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   परिजनों ने डांटा तो हावड़ा भागकर अंबाला पहुंचा, ट्रेन से उतरते ही स्टेट क्राइम टीम को मिला

परिजनों ने डांटा तो हावड़ा भागकर अंबाला पहुंचा, ट्रेन से उतरते ही स्टेट क्राइम टीम को मिला

Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने डांटा तो हावड़ा भागकर अंबाला पहुंचा, ट्रेन से उतरते ही स्टेट क्राइम टीम को मिला
चंडीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

परिजनों ने डांटा तो हावड़ा से भागकर अंबाला पहुंचा, ट्रेन से उतरते ही स्टेट क्राइम टीम को मिला
फोटो नंबर : 14
टीम ने परिवार सदस्यों से बातचीत कर किशोर को उसके चंडीगढ़ में रिश्तेदार के सुपुर्द किया
कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान तीन बच्चों को पकड़ा टीम ने
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। परिजनों ने किसी बात पर किशोर को डांटा तो वह अपने घर हावड़ा से ट्रेन में बैठकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। उसका मकसद आगे जाने का था, मगर स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम वीरवार को कैंट रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर काम कर रहे बच्चों को पकड़ रही थी। इसी बीच उनकी नजर इस किशोर पर पड़ गई। उसकी स्टेशन पर ही काउसिलिंग की गई जिसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। बाद में उसे चंडीगढ़ स्थित रिश्तेदार के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा स्टेशन पर ट्रेनों में सामान बेचते दो और किशोरों को काबू किया गया जिन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया है।
स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने चाइल्ड लाइन के साथ मिलकर दोपहर को स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच हावड़ा मेल से 15 वर्षीय किशोर उतरा जोकि स्टेशन पर घूम रहा था। टीम को मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद उन्होंने किशोर से पूछताछ की। इसके बाद उसे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन के कार्यालय में लाया गया। उसके द्वारा बताए गए नंबर पर फोन किया जोकि हावड़ा का निकला। परिवार सदस्यों ने बताया कि किशोर को किसी बात को लेकर डांटा था जिसके बाद वह घर से स्कूल के लिए निकल गया था लेकिन स्कूल जाने के बजाय कहीं ओर निकल गया। टीम ने परिजनों से बातचीत की जिसके बाद पता चला कि किशोर की मौसी चंडीगढ़ रहती है। इसके बाद उन्हें सूचित किया गया। बाद दोपहर किशोर की मौसी कैंट स्टेशन पहुंची जिनके सुपुर्द किशोर को किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्य सब इंस्पेक्टर मुकेश रानी, एएसआई राजेश, कविता, कुलदीप, चाइल्ड लाइन से कोऑर्डिनेटर राकेश, काउंसलर सुशीला, सुनीता, कवित्री, अनिल व प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रेनों में सामान बेचते दो बच्चे भी पकड़े
कैंट रेलवे स्टेशन पर टीम ने चेकिंग के दौरान दो अन्य बच्चों को भी काबू किया। यह दोनों बच्चे ट्रेनों में सामान बेच रहे थे। उनकी पहले काउसिलिंग की गई जिसके बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बता दें कि टीम इससे पहले भी ढाबों, दुकानों आदि में काम करने वाले बच्चों को कार्रवाई कर छुड़वा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed