{"_id":"5b69f7634f1c1bbd298b83fb","slug":"51533671267-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्याल से चंदपुरा तक 10.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल व सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बब्याल से चंदपुरा तक 10.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल व सड़क
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बब्याल से चंदपुरा तक 10.40 करोड़ से बनेगा पुल व सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बब्याल से चंदपुरा तक नदी के बीच पुल व सड़क बनवाने की परियोजना के लिए 10.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद मंगलवार को खादी बोर्ड के सदस्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा व मंडल उपप्रधान नीटू सचदेवा ने स्थल का मुआयना किया और गांव वासियों से इस मामले पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज व एसडीओ रितेश अग्रवाल, मार्किटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतीश कु्मार ने भी मौके का मुआयना किया। इस पुल व सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
शर्मा व सचदेवा ने कहा कि जून में ही बब्याल व चंदपुरा के लोगों ने वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से अनुरोध किया था। मंत्री ने आश्वासन दिया था। एक महीने से भी कम अवधि में उन्होंने इस कार्य के लिए सरकार से राशि स्वीकृत करवाकर न केवल अपना वादा पूरा किया बल्कि पिछले 50 वर्षों से चली आ रही लोगों की समस्या का समाधान किया है।