{"_id":"5b68a59b4f1c1bac7d8b6c30","slug":"51533584795-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा गठबंधन नहीं, महा ठगबंधन है : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा गठबंधन नहीं, महा ठगबंधन है : विज
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महा गठबंधन नहीं, महा ठगबंधन है : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। साल 2019 में मोदी के विजय रथ को रोकने के मकसद से विरोधी दलों द्वारा तैयार किए जा रहे महागठबंधन को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महाठगबंधन का नाम दिया है। विज ने इस बहाने सरकार के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक मंच पर इकट्ठा हुए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव पर भी चुटकी ली। इसके अलावा 16 अगस्त से आंदोलन का ऐलान करने वाले जाट नेता यशपाल मलिक की चेतावनी के बाद विज ने कहा कि वो आंदोलन करें, ठीक है लेकिन किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज ने एक बयान में कहा कि हाल ही में कर्नाटक में सबने देखा कि वहां के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी किस तरह फूट फूट कर रोए हैं, इसी तरह विरोधी दलों के इकट्ठा होने से कुछ नहीं होने वाला। विज ने कहा कि रोज तो कांग्रेस और केजरीवाल आपस में लड़ते हैं और अब एक मंच पर आकर बैठते हैं। जनता किस बात का विश्वास करे। विज ने कहा कि जितने घोटाले हुए हैं वो सभी कांग्रेस की ही देन हैं।