{"_id":"5ab2b1fa4f1c1b8c778b6ff5","slug":"51521660410-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शुगर मिल प्रबंधन, किसानों की बैठक एसडीएम की मौजूदगी में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- शुगर मिल प्रबंधन, किसानों की बैठक एसडीएम की मौजूदगी में हुई
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को 31 जनवरी तक की गन्ने की बकाया पेमेंट 10 अप्रैल तक दें मिल प्रबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
नारायणगढ़ शुगर मिल बनौंदी में गन्ना उत्पादक किसानों की बकाया पेमेंट को लेकर एसडीएम मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में मिल प्रबंधन और किसान संगठनों के पदाधिकारियों तथा किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की बकाया पेमेंट के लिए शुगर मिल तिथि निर्धारित करें और लिखित में दें।
एसडीएम ने दोनों पक्षों मिल प्रबंधन और किसानों की बात सुन कर कहा कि शुगर मिल प्रबंधन किसानों की 31 जनवरी तक की बकाया पेमेंट 10 अप्रैल तक करें, जबकि एक से 15 फरवरी तक की बकाया पेमेंट 20 अप्रैल तक तथा शेष गन्ने की बकाया राशि शुगर मिल 15 जून तक करे। इस पर बैठक में मौजूद मिल प्रबंधन के अधिकारियों व किसानों ने भी सहमति व्यक्त की। इसके अलावा किसानों ने यह भी अनुरोध किया कि जिन किसानों के घर में कोई इमरजेंसी काम है जैसे बीमारी, शादी-विवाह उनकी पेमेंट मिल प्राथमिकता के आधार पर करें। किसानों का यह भी कहना है कि मिल पहले क्षेत्र के गन्ने की फसल की खरीद करे और बाहरी क्षेत्र का गन्ना बाद में खरीदें। एसडीएम ने मिल प्रबंधन को निर्देश दिये कि वह गन्ना उत्पादक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करें और उन्हें कोई दिक्कत न आने दे। बैठक में मिल प्रबंधन के जीएम अश्वनी मित्तल ने मिल की आर्थिक हालात के बारे में जानकारी देते हुए चीनी के रेट कम होने आदि की समस्या रखी। बैठक में बीडीपीओ सुमित बख्शी, मिल प्रबंधन की ओर से जीएम अश्वनी मितल, भाकियू के जिला प्रधान रूप सिंह बतुआ तथा किसान संघर्ष समिति से विनोद राणा आदि किसान मौजूद रहे।