फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - कहा, पेमेंट ऑनलाइन होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य

- कहा, पेमेंट ऑनलाइन होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य

Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
- कहा, पेमेंट ऑनलाइन होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य
ई पेमेंट प्रणाली के विरोध में सरपंच एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
सरपंच एसोसिएशन शहजादपुर की ओर से प्रधान अशोक पाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड के सरपंचों ने प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों में शुरू की जा रही ई-प्रणाली का विरोध करते हुए एक ज्ञापन भी सीओ प्रताप सिंह को सौंपा। इस दौरान सरपंचों ने कहा कि पंचायतों की पेमेंट ऑनलाइन करने से उनके विकास कार्य प्रभावित होंगे, क्योंकि छोटे-मोटे कामों का उन्हें नकद भुगतान करना पड़ता है। उनका कहना है कि बिना तैयारी के यह प्रणाली उन पर थोपी जा रही है, जबकि कार्यालयों में स्टाफ की कमी है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सभी सरपंच जिला मुख्यालय पर उपायुक्त अंबाला को अपना ज्ञापन देंगे और यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो सामूहिक तौर पर सभी इस्तीफा देने से गुरेज नहीं करेंगे। इस अवसर पर सरपंच वकील चंद मंगलौर, कुलदीप राणा बुर्ज शहीद, ऋषिपाल रजपुरा, अनिल कुमार नेकनावां, जितेंद्र सिंह शेरपुर, संदीप कुमार रतौर, कमलेश कुमारी माजरा, मनजीत कौर बहलौली, जसबीर सिंह श्यामडू, लाभ सिंह सादिकपुर, प्रमोद कुमार पतरेहड़ी, मामराज जटवाड़, जसविंद्र सिंह खेड़ा गन्नी, हरपाल सिंह बड़ी बस्सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed