{"_id":"597a349e4f1c1b7c5a8b4a06","slug":"51501181086-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना शिक्षा कोर शिक्षा अनुदेशक पदों की सफल उम्मीदवारों की सूची सेना की वेबसाइट पर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना शिक्षा कोर शिक्षा अनुदेशक पदों की सफल उम्मीदवारों की सूची सेना की वेबसाइट पर जारी
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मुलाना में आयोजित की गई सेना भर्ती रैली के सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार सेना शिक्षा कोर शिक्षा अनुदेशक पदों की सफल उम्मीदवारों की सूची सेना की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जबकि 30 को ही होने वाली टैक्सेशन इंस्पेक्टर की परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।
भर्ती निदेशक कर्नल वीएस सांखला ने बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सफल अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगेगी और उन्हें एडमिट कार्य के साथ-साथ अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा में लगभग 1100 अभ्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। कर्नल सांखला ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी गलत आधार कार्ड या दस्तावेज इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।
इसी प्रकार सेना शिक्षा कोर में शिक्षा अनुदेशक पदों के लिए फरवरी 2017 में हिसार में आयोजित की गई भर्ती रैली के 84 सफल उम्मीदवारों की सूची सेना की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कर्नल सांखला ने बताया कि सफल उम्मीदवारों को सेना शिक्षा कोर प्रशिक्षण कॉलेज एवं केंद्र पंचमड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित की जाने वाली शिक्षण अभिक्षमता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए 4 अगस्त को पंचमड़ी मध्यप्रदेश में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
उधर, जिला मैजिस्ट्रेट प्रभजोत सिंह ने 30 जुलाई को जिला में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही आबकारी एवं कराधान विभाग के टेक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किये हैं। यह परीक्षा 30 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक और बाद दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जायेगी। ड्यूटी पर हाजिर पुलिसकर्मियों पर आदेश लागू नहीं होंगे।