फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   500and-1000-rupese-closh

-500 व 1000 के नोट बंद होने की घोषणा से हलचल

Wed, 09 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 09 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार की ओर से अचानक 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले से देर शाम अंबाला में जोरदार हलचल दिखाई दी। लोग जहां एकदम से एटीएम बूथों पर रुपये निकलवाने के लिए पहुंचे, वहीं अंबाला में सभी बैंकों के लीड बैंक  मैनेजर सभी बैंकों को इस बाबत जरूरी निर्देश भी प्रेषित करते हुए आरबीआई व सरकार के निर्देशों की पालना करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

एटीएम केंद्रों पर आलम यह रहा कि लोग अपने घरों से निकलकर एटीएम तक पहुंचे और फिर अफरा-तफरी में नोट निकलवाने लगे। क्योंकि दो दिन एटीएम बंद रहेंगे और 09 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। देर रात तक एटीएम केंद्रों पर यही नजारा देखने का मिला।
विज्ञापन

अंबाला में सभी बैंकों के लीड बैंक मैनेजर आदर्श बवेजा ने कहा कि सरकार की ओर से 500 व 1000 के नोट बंद करने का फैसला आ गया है। जिसके बाद अब दो दिन एटीएम पूरी तरह से बंद रहेंगे। जबकि 09 नवंबर को बैंक भी पब्लिक के लिए बंद रहेंगे। कोई ट्रांजेक्शन नहीं होगी। दूसरी ओर, बैंकों में दो दिन बाद भी कुछ दिनों तक सिर्फ 2000 रुपये की राशि ही निकल पाएगी। कुछ दिनों बाद व्यवस्था पहले जैसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर के अनुसार लोगों को घबराने की जरूरत नहंीं है, लोग अपने 500 व 1000 के नोट 31 दिसंबर तक बैंकों व डाकघरों में बदलवा सकते हैं। उनके अनुसार 11 नवंबर रात्रि 12 बजे तक मौजूदा 500 व 1000 के ये नोट जरूरी सेवाओं जैसे बुकिंग काउंटरों, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंप एजेंसियों, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डो, बस अड्डो या बसों इत्यादि में चलते रहेंगे। ताकि जरूरी सेवाएं लेने में एकदम लोगों को दिक्कत न हो।

कारोबारियों को लगेगा बड़ा झटका
अंबाला में साइंस, दवा, मिक्सी, थोक कपड़ा, सराफा की बड़ी मार्केट है। यहां लाखों छोटे-बड़े कारोबारी है। इनकी रोजाना अरबों की ट्रांजेक्शन विभिन्न बैंकों में होती है। लेकिन अचानक नोट बंद होने से उद्योग जगह में अफरा-तफरी मच जाएगी। उद्योगपतियों व कारोबारियों को एकदम लिए गए इस फैसले से काफी दिक्कत होगी और कारोबारी व उद्योग भी काफी ज्यादा प्रभावित होंग

लोग बोले, अब बाहर आएगा कालाधान
सरकार का ये एक डायनमिक फैसला है एकदम लिए गए इस फैसले से लोगों को थोड़ी दिक्तत जरूर हो रही है, लेकिन ऐसे फैसले गोपनीय रूप से एकदम ही लिए जाएं तो ही इसका असर दिखता है। अब लगता है जरूर कालेधन पर लगाम कसेगी।
-डा. सोनिका सिंह, शिक्षक

इस फैसले से कारोबार को एकदम से झटका लगेगा, क्योंकि उद्योगों की ट्रांजेक्शन काफी बड़ी होती है और इससे प्रभावित होगी। लेकिन अब क्या कर सकते हैं। लेकिन हम मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं।
-राजीव अग्रवाल, साइंस कारोबारी

कालेधन से निपटने के लिए यही एकमात्र रास्ता दिखाई दे रहा था। क्योंकि जितनी मर्जी जांच कमेटियां बिठा ली जाएं, बाहर से कालाधन लाना असंभव जैसा ही था। मगर ये मर्ज आगे न बड़े, इसके लिए जरूरी था ऐसा फैसला। लिहाजा मोदी सरकार का ये फैसला काबिलेतारीफ है।

-एडवोकेट  संदीप सचदेवा

कालेधन पर लगाम कसने के लिए सरकार का ये फैसला बहुत अच्छा है। लोग अभी अपने कुछ दिनों की दिक्कत न देखें। इस फैसले के दूरगामी परिणाम देखें। अब लोगों का छिपा हुआ काला धन भी बाहर आएगा और कालेधन का कारोबार भी रुकेगा।
-एडवोकेट मान सिंह काकरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed