फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5 lakhs looted in the name of sending to Portugal

Ambala News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर हड़पे पांच लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
5 lakhs looted in the name of sending to Portugal
अंबाला। पुर्तगाल भेजने के नाम पर यमुनानगर के खेड़ी गांव निवासी भगवान सिंह से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पुर्तगाल की जगह अर्मीनिया और ईरान भेजकर पहले तीन लाख रुपये हड़पे। फिर बेटे को ईरान में बंधक बनाकर रखा और ब्लैक मेलरों ने दो लाख रुपये ओर वसूले। ब्लैक मेलरों के चंगुल से छूटने के बाद बेटे को किसी तरह से इंडिया वापस बुलाया गया। पीड़ित ने धोखाधड़ी के आरोप हरियाणा पुलिस के जवान गुरमेल और एजेंट गुरमीत वर्मा पर लगाए। अंबाला कैंट पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देते हुए यमुनानगर खेड़ी गांव निवासी भगवान सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को पुर्तगाल भेजना चाहता था। जीजा को इस बारे में बताया तो उन्होंने अपने जानकार कैथ के गुलहा निवासी गुरमेल सिंह से मिलवाया जो हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। बात करने पर गुरमेल ने बताया कि चीका गांव निवासी गुरमीत वर्मा विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

जब बात हुई तो आरोपी ने बेटे को एक नंबर में पुर्तगाल भेजना की बात कहीं और कहा कि 12 लाख रुपये का खर्च आएगा। बाद में आरोपी को बेटे के दस्तावेज दे दिए। 17 नवंबर 2022 को आरोपी ने बेटे को अमृतसर एयरपेार्ट पर पहुंचने के लिए कहा। जब वह पहुंचे तो बेटे को दुबई का वीजा दिया और और वहां एक लड़का पहले से ही मौजूद था। दुबई पहुंचने पर किसी पाकिस्तानी नागरिक ने उसे रिसीव किया और एक घर में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से 26 नवंबर को अर्मीनिया की फ्लाइट में बिठा दिया गया। बाद में आरोपी ने 3 लाख रुपये उससे मांगे। अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में गुरमीत सिंह के सामने ही गुरमेल सिंह को चैक के जरिए तीन लाख रुपये की राशि का चैक दिया था। बेटे को वहां चार लड़के ओर मिल गए और अर्मीनिया से उसे एक फरवरी 2023 को इरान भेज दिया।

जहां वह किसी पहाड़ी घर में करीब एक माह तक रहे और वहां पर भूखे प्यासे बंधक बनाकर रखा गया। पैसे मंगवाने के लिए बेटे को भी मारने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुर्तगाल में रह रही बहन के जरिए ब्लैक मेलरों को करीब दो लाख रुपये दिए। इस पर बेटे व अन्य को भी छोड़ दिया। वीजा खत्म होने पर बहन ने इंडिया का वीजा लिया और बेटा 27 मार्च 2023 को वापस इंडिया पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed