{"_id":"5c841cafbdec2213fd2987f9","slug":"41552161967-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में टकराई तीन कारें, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में टकराई तीन कारें, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का-बराड़ा मार्ग पर स्थित सिंबला गांव के मोड़ पर तीन कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 युवक घायल हो गए। जिसमें चार युवक मुलाना के रहने वाले हैं। घायलों को लोगों ने एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल कराया। कारों की भिड़ंत होते ही सड़क पर जाम लगा गया। मौके पर मुलाना पुलिस नहीं पहुंची। लोगों ने एक कार को हटाकर खुद रास्ता खोला।
जानकारी के अनुसार अरिहंत जैन निवासी मुलाना अपने रिश्तेदार पुनित जैन, अभिषेक जैन व मुनीम सतीश के साथ कार में सवार होकर बराड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह सिंबला मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक तेज गति से आई कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी, जिससे उसकी कार अनियंत्रित हो गई और उल्टी दिशा में मुड़ गई। वह एक अन्य कार में जा टकराई। तीनों कारों में सवार 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। हादसे के दौरान राहगीरों ने घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल कराया। हादसे में घायल मुलाना व यमुनानगर के रहने वाले हैं।