{"_id":"6b04949d88f29119ca0cbcfd","slug":"10-year-jail-term-for-drug-peddler-ambala-news-c-36-1-amb1002-173081-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नशा तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नशा तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का कारावास
विज्ञापन
एक लाख रुपये का जुर्माना, गाड़ी से बरामद हुई थी डेढ़ किलो चरस
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नशा तस्करी के छह साल पुराने मामले में एनडीपीएस एक्ट फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी राजेश को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार की अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
थाना नारायणगढ़ में 9 अगस्त 2019 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फतेहगढ़ गांव निवासी राजेश कुमार को गाड़ी सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में साक्ष्य जुटाए और चालान अदालत में पेश किया।
21 नवंबर को ठहराया था दोषी
मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से अदालत में गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य पेश किए गए। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 21 नवंबर 2026 को राजेश को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(सी) के तहत दोषी करार दिया था। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।