फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जनप्रतिनिधियों से एयरफोर्स का आह्वान, रहे सावधान!

जनप्रतिनिधियों से एयरफोर्स का आह्वान, रहे सावधान!

Fri, 08 Mar 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों से एयरफोर्स का आह्वान, रहे सावधान!
अंबाला कैंट। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पूरे अटैक मोड़ पर आ गया है। लड़ाकू विमानों की एक्साइज दिन-रात आरंभ हो गई है और वहीं अब एयरफोर्स ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्रीवाल के साथ बसे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। वीरवार क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स बाउंड्रीवाल के साथ बसे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की बैठक एयरफोर्स स्टेशन में हुई। सूत्रों की मानें तो जनप्रतिनिधियों को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने को कहा गया है। करीब आधे घंटे तक बैठक चली जिसमें आर्मी इंटेलीजेंस के साथ-साथ एयरफोर्स सिक्योरिटी विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कई गांवों के सरपंच व प्रतिनिधि हुए शामिल
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के साथ बलदेव नगर के अलावा गांव धूलकोट, गरनाला, बरनाला, मंडली एवं कैंटोनमेंट बोर्ड की भी सीमा लगती है। एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर रिहायशी इलाका है जिस वजह से अब यहां की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट पर है। सूत्रों के अनुसार एयरफोर्स सिक्योरिटी विंग के साथ इन्हीं गांवों व शहरी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें उन्हें विभिन्न बिंदुओं पर सुरक्षा बरतने को कहा गया है। बाउंड्रीवाल के साथ लगते क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों एवं गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया गया है जबकि अन्य सुरक्षा के पहलुओं पर भी फोकस किया गया। किराएदारों की पूरी वैरिफिकेशन कराने एवं अन्य सुरक्षा के बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी बताया गया कि क्षेत्रवासी अलर्ट रहे ताकि सुरक्षा में वह सहयोगी बन सकें।
विज्ञापन


युद्ध के हालात बने तो अंबाला एयरफोर्स स्टेशन बन सकता निशाना
भारत-पाक सीमा पर यदि युद्ध के हालात बने तो पाक विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बना सकते हैं। पूर्व में सन 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऐसा हुआ था। इस दौरान पाक विमानों ने कई बम बरसाए थे जोकि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2013 में हुआ था घरों में नुकसान
बता दें कि 12 दिसंबर 2013 को एयरफोर्स की रुटीन एक्साइज चल रही थी और इस दौरान एक जगुआर विमान ने एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्रीवाल के साथ ही तकनीकी कारणों से बम गिरा दिए थे। यह बम फटे थे जिस कारण बाउंड्रीवाल के साथ बसे कई मकानों के शीशे तक टूट गए थे। मलबा कई कॉलोनियों में गिरा था।

अब सुखोई 30एमकेआई भी तैनात
सीमा में बड़े तनाव को देखते हुए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में अब पहली बार एयरफोर्स के अग्रणी सुखोई 30एमकेआई विमान की तैनाती कर दी गई है। इससे पहले यहां पर मिग-29 एवं मिराज-2000 विमानों को तैनात किया जा चुका है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में इस समय हाई अलर्ट है।


बुलाया गया बैठक में : बाली
इस संबंध में जब कैंटोनमेंट बोर्ड के पार्षद राजू बाली से बात की गई तो उन्होंने केवल इतना बताया कि वह बैठक में शामिल थे। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई इस पर उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed