फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गैस सिलेंडर के लिए धक्के खा रहे उपभोक्ता

गैस सिलेंडर के लिए धक्के खा रहे उपभोक्ता

Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर के लिए धक्के खा रहे उपभोक्ता
गैस सिलिंडर के लिए धक्के खा रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। यहां दो गैस एजेंसी होने के बावजूद उपभोक्ता गैस सिलिंडर न मिलने के कारण परेशान हैं। लोग अपने जरूरी काम छोड़कर अल सुबह से ही पर्ची कटवाने के लिए लाइनों में लग जाते हैं, वहीं कुछ उपभोक्ताओं का तो जब नंबर आता है तो पर्ची काटनी बंद कर दी जाती है। इस प्रकार सुबह से लाइनों में लगे लोगों व महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपभोक्ता रामसिंह पंजलासा, सरोनख सिंह, मेहर सिंह लखनौंरा, हरिराम रामपुर, शौकत नगला, नेत्रपाल अंबली आदि का कहना था कि वह रसोई गैस का सिलिंडर लेने के लिए तीन दिन से आ रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही। हर रोज पता चलता ही कि आज सिलिंडर खत्म हो गए हैं कल आयेंगे। लेकिन, यहां से उन्हें खाली सिलिंडर लेकर फिर कई किलोमीटर दूर वापस अपने गांव जाना पड़ता है। इस बारे जब नारायणगढ़ भारत गैस एजेंसी में बात की गई तो वहां पर मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर अश्विनी कुमार कहना था कि राष्ट्रीय गैस एजेंसी को हर रोज 600 सिलिंडर चाहिए होते हैं, लेकिन यहां साढ़े चार सौ ही पहुंच रहे हैं जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जब इस बारे सेल्स ऑफिसर भारत गैस गिरीश मिड्ढा से बात करने की कोशिश की गई तो फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed