फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अस्त-व्यस्त हुआ अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग, दस ट्रेनें हुई रद्द

अस्त-व्यस्त हुआ अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग, दस ट्रेनें हुई रद्द

Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अस्त-व्यस्त हुआ अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग, दस ट्रेनें हुई रद्द
संशोधित
विज्ञापन

अस्त-व्यस्त हुआ अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग, दस ट्रेनें रद्द
कई ट्रेनों को बीच मार्ग किया रद्द तो कई के रूट हुए डायवर्ट
आज भी प्रभावित हो सकता है रेलमार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान रेल ट्रैक पर हुए हादसे की वजह से पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गईं हैं। अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग शनिवार को पूरी तरह चरमरा गया। रेलवे ने करीब दस ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि कई को बीच मार्ग रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। पंजाब जाने वाली ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। अंबाला कैंट स्टेशन पर पंजाब की ओर जाने वाले यात्री बेहाल रहे। रेलवे द्वारा 21 अक्तूबर को भी कई ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की गई है जिससे रविवार को भी यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन पर एसीएम एवं अन्य स्टाफ की भी चौबीस घंटे इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है।
यह ट्रेनें हुईं रद्द
शनिवार को रेलवे ने ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12411-12 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 14505-06 नंगलडैम-अमृतसर एक्सप्रेस, 12241 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 54602 अमृतसर-हिसार पैसेंजर व अन्य ट्रेनों को रद्द किया।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को बीच मार्ग किया गया रद्द
15211 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला कैंट, 12903 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन पर, 15210 सहरसा एक्सप्रेस को अंबाला कैंट, 13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन पर रद्द किया गया। 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ जालंधर सिटी, 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12904 अमृतसर-मुंबई, 13050 हावड़ा एक्सप्रेस को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द किया गया। इसी तरह 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को अंबाला कैंट, 12013 शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस को जालंधर सिटी, 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के रूट किए डायवर्ट
ट्रेन नंबर 13006 हावड़ा मेल, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 18508 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, 12925 बांद्रा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12379 सियालदहा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस, 18507 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस, 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को अमृतसर-तरन तारण-ब्यास रेलमार्ग से निकाला गया। इसके अलावा 19225-26 बठिंडा-जम्मूतवी को मुकेरिंया-जालंधर कैंट, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 12716 अमृतसर-नांदेड़, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 12926 अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस, 11058 दादर एक्सप्रेस, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा मेल को अमृतसर-तरनतारण-ब्यास रेलमार्ग से निकाला गया जबकि 18101 टाटा एक्सप्रेस को जालंधर-मुकेरियां रेलमार्ग से निकाला गया।

आज यह ट्रेनें होंगी रद्द
21 अक्तूबर को 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और 54603 हिसार-लुधियाना पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। अगले दिन वापस आने वाली 54606 लुधियाना-हिसार पैसेंजर 22 अक्तूबर को रद्द होगी। 21 अक्तूबर को 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अमृतसर के बजाय अंबाला कैंट से बनकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed