फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सर्विस डे पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मी हुए शामिल

- सर्विस डे पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मी हुए शामिल

Sun, 22 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
- सर्विस डे पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मी हुए शामिल
जनता में प्रशासन की सकारात्मक छवि पेश करें अधिकारी-कर्मचारी : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जनता को योजनाओं का समय पर लाभ देने के साथ-साथ अधिकारी विभाग से संबंधित शिकायतों का कार्यालय स्तर पर ही निपटान करें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति लग्न व समर्पण के साथ-साथ आम जनता में प्रशासन की सकारात्मक छवि के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यवहार कुशल होना भी जरूरी है।
उपायुक्त पंचायत भवन में सिविल सर्विस डे पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के लिए अपने पद से संबंधित जिम्मेदारियों का ज्ञान, योजनाओं की औपचारिकताओं की जानकारी होने के साथ-साथ लोगों को निष्पक्ष तरीके से सेवाएं प्रदान करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने का सभी को अवसर नहीं मिलता और जो लोग सरकारी सेवा में हैं, उन्हें अपनी ड्यूटी के माध्यम से जनता की सेवा करने का एक स्वर्णिम अवसर हासिल है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सिविल सर्विसिज के महत्व को समझने के साथ-साथ इसे योजनाओं के क्रियान्वयन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया था। केवल ड्यूटी करना ही काफी नहीं है बल्कि अपने कुशल कार्यप्रणाली से अधिकारी व कर्मचारी अपने अन्य सहयोगी कर्मियों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपनिदेशक गिरीश नागपाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय गुलाटी ने कैशलेस इकॉनोमी, डीआरडीए की जिला परियोजना प्रबंधक ममता शर्मा ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना पर जिला में चल रही गतिविधियों और इन योजनाओं में और बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए कृषि विभाग के एसडीओ रोशन लाल और एडीओ जगमोहन सिंह, कैशलेस इकॉनोमी के प्रचार-प्रसार में बेहतर कार्य के लिए जूनियर प्रोग्रामर दीपक गुप्ता और अमन कुमार, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता शर्मा और प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्य के लिए एपीओ बलविंद्र कौर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, एसडीएम सतेंद्र सिवाच, नगराधीश सुशील कुमार, शिवालिक विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा चौधरी, सीएमजीजीए अर्चना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed