{"_id":"5ad25b684f1c1ba67f8b4954","slug":"41523735400-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 11 एकड़ फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 11 एकड़ फसल जलकर राख
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से आग, 11 एकड़ गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)।
गांव तसडौली में शनिवार को आग से करीब 11 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गांव तसडौली के सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने बताया कि अचानक बिजली आने से स्पार्किंग की वजह से चिंगारी निकली जो अजय कुमार के खेतों में गिरी और आग लग गई। पास ही खेतों में काम कर रहे सुखविंदर सिंह ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 11 एकड़ फसल जल चुकी थी। आगजनी की घटना में अजय कुमार की डेढ़ एकड़, जयराम की डेढ़ एकड़, ममता की साढ़े तीन एकड़, गुरमीत की डेढ़ एकड़, चरणजीत की आधा एकड़, गोविंदपुरा निवासी जयसिंह की एक एकड़, सोहन लाल की आधा एकड़ रामपाल की एक एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी।