{"_id":"5ace653d4f1c1b463d8b4a7d","slug":"41523475773-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की कोठी से चोर ले उड़े लाखों का सामान व कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की कोठी से चोर ले उड़े लाखों का सामान व कैश
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश इलाके में डॉक्टर के घर से लाखों का सामान और नकदी पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सिटी के पॉश इलाके सेक्टर-8 में मंगलवार रात चोरों ने एक डॉक्टर के घर से लाखों का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में पांच लोग नजर आ रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सेक्टर-8 में डॉ. कोमल जोशी का क्लीनिक है और साथ ही उनकी कोठी है। मंगलवार रात घर के केवल दो-तीन सदस्य ही थे। बुधवार सुबह जब डॉ. कोमल जोशी सो कर उठी तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बेटे डॉ. अनमोल जोशी जो चंडीगढ़ में थे, को सूचित किया। इसके बाद डॉ. अनमोल अंबाला पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, सीआईए की टीम और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। जांच में सामने आया कि चोरों ने आसपास की कोठियों में भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग नजर आ रहे हैं। पीड़ित डॉक्टर अनमोल का कहना है कि वह नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
डॉक्टर की कोठी में चोरी की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है जिसमें पांच लोग नजर आ रहे हैं। चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे। - बलवंत, प्रभारी चौकी नंबर पांच